NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ओडिशा के सीमेंट फैक्ट्री हादसे में 64 श्रमिकों को बचाया गया, 3 की तलाश जारी
    अगली खबर
    ओडिशा के सीमेंट फैक्ट्री हादसे में 64 श्रमिकों को बचाया गया, 3 की तलाश जारी

    ओडिशा के सीमेंट फैक्ट्री हादसे में 64 श्रमिकों को बचाया गया, 3 की तलाश जारी

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 17, 2025
    11:48 am

    क्या है खबर?

    ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में संचालित एक सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार रात कोयला हॉपर (लोहे का ढांचा) गिरने के बाद मलबे में फंसे श्रमिकों में से 64 को बचा लिया गया है। हालांकि, 3 मजदूरों का अभी पता नहीं चल सका है।

    फंसे हुए तीनों श्रमिकों की पहचान कर ली गई है और बचाव टीम तेजी से मलबे को हटाकर उनके निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।

    मौके पर पुलिस और शीर्ष अधिकारी डेरा जमाए हुए हैं।

    हादसा

    कैसे हुआ था हादसा?

    पुलिस ने बताया कि रात को डालमिया सीमेंट फैक्ट्री में काम चल रहा था। उसी दौरान बॉयलर में ले जाने से पहले कोयले को संग्रहीत करने के लिए बनाया गया कोयला हॉपर टूट गया। इससे 67 श्रमिक कई टन मलबे में दब गए।

    पुलिस ने बताया कि सूचना पर तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया और 64 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया। सुशांत राउत, दशरथ पात्रा और रंजीत भोल नामक 3 श्रमिक अभी भी मलबे में फंसे हैं।

    बयान

    श्रमिकों को बचाने के हरसंभव प्रयास जारी

    राजगांगपुर के तहसीलदार जगबंधु मल्लिक ने कहा, "बचाव अभियान जारी है और हम फंसे हुए 3 श्रमिकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।"

    पश्चिमी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बृजेश राय ने कहा कि 6 अग्निशमन कर्मी और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRAF) की टीमें बचाव अभियान में लगी हुई हैं।

    उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कंपनी के दरवाजे बंद कर दिए गए थे, जिससे श्रमिकों और परिवार के सदस्यों में अशांति फैल गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    दुर्घटना

    ताज़ा खबरें

    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार

    ओडिशा

    क्या है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का इतिहास और कैसे हुई थी इसकी शुरुआत? जगन्नाथ पुरी मंदिर
    भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हुई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई तीनों रथों की परिक्रमा जगन्नाथ पुरी मंदिर
    ओडिशा: जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ के हालात, एक श्रद्धालु की मौत और कई घायल जगन्नाथ पुरी मंदिर
    ओडिशा राज्यपाल के बेटे पर मारपीट के आरोप, कर्मचारी बोला- कार नहीं भेजने पर पीटा रघुबर दास

    दुर्घटना

    केरल: वीडियो देखते समय फटा मोबाइल फोन, 8 साल की बच्ची की मौत केरल
    भारत में सड़क किनारे चलना खतरनाक, 99 प्रतिशत पैदल यात्रियों को चोट का खतरा- स्टडी विश्व बैंक
    ओडिशा से पहले देश में इन रेल हादसों में हुई थी सैकड़ों लोगों की मौतें  ओडिशा
    दिल्ली: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, क्रेन चालक की मौत दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025