NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में 507 मरीजों की मौत, 18,653 नए मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में 507 मरीजों की मौत, 18,653 नए मामले

    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में 507 मरीजों की मौत, 18,653 नए मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 01, 2020
    09:47 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18,653 नए मामले सामने आए और 507 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये दूसरी बार है जब देश में एक दिन में 500 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 5,85,493 हो गई है, वहीं 17,400 की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,20,114 है।

    रिकवरी रेट

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 13,157 मरीज

    अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या भी तेजी से आगे बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 13,157 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,47,979 हो गई है जो कुल मामलों की 59.43 प्रतिशत है।

    अगर टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,17,931 टेस्ट किए गए और अब तक कुल 88.26 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 1,74,761 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 7,855 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 87,360 मामले सामने आए हैं और 2,742 लोगों की मौत हुई है।

    इसके बाद तमिलनाडु में 1,201 मौत समेत 90,167 मामले और गुजरात में 1,846 मौत समेत 32,557 मामले सामने आए हैं।

    महाराष्ट्र और दिल्ली

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 245 की मौत

    महाराष्ट्र की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और यहां पिछले 24 घंटे में 4,878 नए मामले सामने आए और 245 लोगों की मौत हुई। ये राज्य में अब तक एक दिन में हुई सबसे अधिक मौते हैं।

    वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2,199 नए मामले सामने आए और 62 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में टेस्टिंग बढ़ाई गई है, लेकिन इसके बावजूद पिछले एक-दो दिन में मामलों की संख्या में कमी आई है।

    राज्यों की स्थिति

    अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश, ब्राजील दूसरा

    पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.04 करोड़ हो गई है, वहीं 5.10 लाख से अधिक की मौत हुई है।

    26.34 लाख संक्रमितों और 1.27 लाख मौतों के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। ब्राजील (14.02 लाख) और रूस (6.46 लाख) अगले दो सबसे अधिक प्रभावित देश हैं।

    भारत संक्रमितों के मामले में चौथे और मौतों के मामले में आठवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    योगी आदित्यनाथ का फैसला, उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण योगी आदित्यनाथ
    अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' का मुख्य गाना जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  यशराज फिल्म्स
    गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक कार
    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट

    भारत की खबरें

    सीमा विवाद: सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे LAC के पास किए गए चीन के ताजा निर्माण कार्य चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 16,922 नए मामले, सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली कोरोना वायरस
    लखनऊ: अस्पतालों ने दूसरी बीमारियों के मरीजों से भी कोरोना टेस्ट के पैसे लेने शुरू किए लखनऊ
    रेप के बाद थककर सो जाना भारतीय महिला की निशानी नहीं- हाई कोर्ट की टिप्पणी कर्नाटक

    कोरोना वायरस

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच लाख पार, छह दिन में बढ़े एक लाख भारत की खबरें
    10 खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद इंग्लैंड जाएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    आंध्र प्रदेश: ट्रैक्टर और JCB में ले जा रहे कोरोना से मरने वालों के शव, विवाद आंध्र प्रदेश
    मास्क लगाओ, लटकाओ मत: मास्क खरीदने या बनाने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? लॉकडाउन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025