NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 30,254 नए मामले, 400 से कम मौतें
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 30,254 नए मामले, 400 से कम मौतें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 30,254 नए मामले, 400 से कम मौतें

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 13, 2020
    09:40 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 30,254 नए मामले सामने आए और 391 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 98,57,029 हो गई है। इनमें से 1,43,019 लोगों को महामारी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,56,546 हो गई है।

    बता दें कि देश में पिछले कई दिन से 30,000 के आसपास नए मामले सामने आ रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 33,136 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 33,136 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 93,57,464 हो गई है। देश में रिकवरी 94.93 प्रतिशत पहुंच गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,14,434 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 15.37 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या नौ लाख पार

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 18,76,699 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 48,139 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,00,214 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 11,939 लोगों की मौत हुई है।

    8,75,025 मामलों और 7,052 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 7,97,693 मामलों और 11,883 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में स्थिति काबू में

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 4,259 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 80 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में बनी हुई है और यहां मामले लगातार घट रहे हैं।

    इसी तरह तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 1,218 लोगों को संक्रमित पाया गया। वहीं कर्नाटक में 1,203 और आंध्र प्रदेश में 510 नए मामले सामने आए।

    इन सभी राज्यों में भी स्थिति काबू में बनी हुई है।

    डाटा

    दिल्ली में सामने आए 2,000 से कम नए मामले

    देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन 1,935 नए मामले सामने आए और 47 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 6,05,470 हो गई है, वहीं 9,981 मरीजों की मौत हुई है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 2.64 प्रतिशत रही।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 16 लाख से अधिक की मौत, अमेरिका में रिकॉर्ड नए मामले

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 7.16 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 16.04 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.61 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 2.98 लाख लोगों की मौत हुई है। यहां बीते दिन रिकॉर्ड 2.32 लाख नए मामले सामने आए।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 68.80 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.81 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    दिल्ली

    किसान प्रदर्शनों के चलते बंद किया गया दिल्ली-नोएडा बॉर्डर हरियाणा
    किसानों के समर्थन में आए ट्रांसपोर्टर, मांगें न माने जाने पर दी चक्का जाम की चेतावनी हरियाणा
    MDH ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 35,551 नए मामले, 526 मरीजों की हुई मौत भारत की खबरें

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 80,472 नए मामले, 86,000 से अधिक हुए ठीक दिल्ली
    किसी भी तरह के गठबंधन के लायक नहीं है कांग्रेस पार्टी- एचडी कुमारस्वामी कांग्रेस समाचार
    कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के यहां CBI का छापा, 15 जगहों पर चल रही छानबीन केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 72,049 नए मामले, रिकवरी रेट 85 प्रतिशत पार दिल्ली

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: हरियाणा में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, मुंबई में 31 दिसंबर तक रोक मुंबई
    बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच बंद हो सकती है दिल्ली-मुंबई उड़ान और ट्रेन सेवा मुंबई
    कोरोना वायरस: नियमों का उल्लंघन करने पर किस राज्य में कितना जुर्माना? मुंबई
    देश में बीते दिन मिले 45,209 कोरोना संक्रमित, तीन दिन में दूसरी बार बढ़े सक्रिय मामले दिल्ली

    आंध्र प्रदेश

    कोरोना वायरस: देश में सक्रिय मामले घटे, ट्रांसमिशन रेट भी पहली बार हुई 1 से कम भारत की खबरें
    हरियाणा और पंजाब में ही कृषि विधेयकों का इतना जोरदार विरोध क्यों हो रहा है? मध्य प्रदेश
    भारत में 50 लाख कोरोना संक्रमित हुए ठीक; राज्यों और अन्य देशों में क्या है स्थिति? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 70,589 नए मामले, एक महीने में सबसे कम भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025