LOADING...
उत्तराखंड: केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण 3 मंजिला होटल गिरा, यातायात प्रभावित
उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर गिरा 3 मंजिला होटल (प्रतीकात्मक तस्वीर: ट्विटर/@arvindpahadi85)

उत्तराखंड: केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण 3 मंजिला होटल गिरा, यातायात प्रभावित

लेखन गजेंद्र
Aug 08, 2023
05:26 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड में बारिश की वजह से भूस्खलन का खतरा अभी टला नहीं है। मंगलवार को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें केदारनाथ के मार्ग पर एक 3 मंजिला होटल धराशायी होता नजर आ रहा है। होटल रुद्रप्रयाग के रामपुर में था। होटल गिरने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और लोगों को आसपास से हटाया। सड़क पर गिरे मलबे की वजह से यातायात प्रभावित है। इस मार्ग पर आवाजाही को रोक दिया गया है।

एहतियात

होटल पहले ही करा लिया गया था खाली

जानकारी के मुताबिक, यह होटल 35 कमरों का था। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए होटल में आए पर्यटकों और कर्मचारियों को पहले ही बाहर जाने को कह दिया गया था। मार्ग से मलबे को हटाने का काम जारी है। बात दें कि इससे पहले भी उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर एक होटल भूस्खलन के कारण जमींदोज हो गया था। इसमें से भी पर्यटकों और कर्मचारियों को पहले ही निकाल लिया गया था।

ट्विटर पोस्ट

जमींदोज हो गया 3 मंजिला होटल