Loading...
पश्चिम एशिया संघर्ष में अब तक हुई 22 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय का खुलासा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पश्चिम एशिया संघर्ष में अब तक 22 भारतीयों की मौत होने की पुष्टि की है

पश्चिम एशिया संघर्ष में अब तक हुई 22 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय का खुलासा

Nov 03, 2026
06:35 pm

क्या है खबर?

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को आधिकारिक पुष्टि की है कि पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के कारण फरवरी 2026 से अब तक 22 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। गल्फ देशों में हुए विभिन्न हवाई हमलों, मिसाइल दागने और गोलाबारी की चपेट में आने के कारण इन निर्दोष नागरिकों की मौत हुई है। सरकार ने इस पूरे संकट पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में तनाव कम करने की अपील की है।

मृतक

मृतकों में 14 नाविक भी शामिल

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 22 मृतकों में से 14 भारतीय नागरिक नाविक थे, जो व्यावसायिक जहाजों पर सेवाएं दे रहे थे।

हाल में ओमान के तट के पास और ओमान की खाड़ी में ड्रोन और मिसाइल के हमलों के कारण कई भारतीय नाविकों की जान गई है। 3 भारतीय नागरिकों की मौत सऊदी अरब में दर्ज की गई है।

इन नागरिकों में खाड़ी क्षेत्र के आवासीय और तटीय बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में काम करने वाले लोग भी शामिल हैं।

बयान

हम समुदाय के साथ लगातार कर रहे संपर्क- मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर बेहद चिंतित हैं। इस संघर्ष में हमने अपने 22 भारतीय नागरिकों को खो दिया है, जिनमें 14 नाविक शामिल हैं।"

उन्होंने कहा, "खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले हमारे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए हम वहां के स्थानीय प्रतिनिधियों और लोगों के साथ लगातार बेहद करीबी संपर्क बनाए हुए हैं। 3 भारतीय नागरिकों की मौत सऊदी अरब में हुई है।"

ADVERTISEMENT

अपील

भारत ने की कूटनीति और शांति की अपील

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया में हो रहे हवाई हमलों और मिसाइल दागे जाने की घटनाओं से बड़े पैमाने पर आनुषंगिक क्षति हो रही है, जिससे वहां रह रहे और आजीविका कमा रहे भारतीय सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।

इस विकट स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने वैश्विक मंच पर एक बार फिर दोहराया है कि इस संकट का समाधान केवल तनाव कम करके, कूटनीति और आपसी बातचीत के जरिए ही निकाला जाना चाहिए।

ADVERTISEMENT