अगली खबर

नीदरलैंड: मालवाहक जहाज में लगी भाषण आग से बचे 20 भारतीय वापस लौटे
लेखन
गजेंद्र
Aug 04, 2023
04:50 pm
क्या है खबर?
नीदरलैंड के तट पर पिछले हफ्ते एक मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग में भारतीय चालक दल के 20 सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया था। ये सभी सदस्य घर लौट आए हैं। हालांकि, इसमें 1 सदस्य की मौत हो गई थी।
भारतीय अधिकारी ने बताया कि जिस भारतीय सदस्य की मौत हुई थी, उसके शव को लाया जा रहा है।
जहाज पूरी तरह भारतीयों द्वारा संचालित था। घटना के समय जहाज 3,800 कारों को ले जा रहा था।
हादसा
क्या है मामला?
जर्मनी से मिस्र के रास्ते 199 मीटर लंबे पनामा पंजीकृत जहाज फ्रेमेंटल हाइवे पर 25 जुलाई को देर रात आग लग गई थी। हादसे में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए थे। कई सदस्यों ने पानी में कूदकर अपनी जान बचाई थी।
नीदरलैंड में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए नीदरलैंड के अधिकारियों और नाविकों का शुक्रिया अदा किया था।