LOADING...
दिल्ली के यमुना पुल पर तैनात किए गए 2 जवान, जानें कारण
दिल्ली के यमुना पुल पर कचरा फेंकने वालों से निपट रहे दो जवान (सांकेतिक तस्वीर: विकिमीडिया)

दिल्ली के यमुना पुल पर तैनात किए गए 2 जवान, जानें कारण

लेखन गजेंद्र
Apr 03, 2023
04:57 pm

क्या है खबर?

पुल से नदियों में पूजन सामग्री या कचरा फेंकने वालों से पूरा देश जूझ रहा है। त्योहारों के दिनों में इनकी संख्या और बढ़ जाती है। दिल्ली में यमुना नदी को ऐसी ही गंदगी से बचाने के लिए 2 जवानों को तैनात किया गया है। ये 14 घंटे तक पुल पर तैनात रहकर लोगों को नदी में कचरा फेंकने से रोकते हैं। ट्विटर पर इसे ताशी तोबग्याल नाम के ट्विटर यूजर ने तस्वीरों के साथ शेयर किया है।

ड्यूटी

सुबह 6 से शाम 8 बजे तक तैनात रहते हैं जवान

यूजर ने ट्वीट कर बताया कि संदीप मोचारी और सुनील सिंह को दिल्ली में यमुना के एक किलोमीटर लंबे पुल पर लोगों को कचरा फेंकने से रोकने का काम सौंपा गया है। मोचारी गोरखा राइफल्स से हैं तो सिंह गढ़वाल राइफल्स से हैं। दोनों सुबह 6ः00 बजे से लेकर शाम को 8ः00 बजे तक यहां कचरा फेंकने वालों से निपटते हैं। तस्वीर में बैग टांगे और कैप लगाए दोनों जवान पुल पर रुकने वाले लोगों को समझाते दिख रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यमुना पुल पर जवानों को दी गई कचरा फेंकने से रोकने की जिम्मेदारी