NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिकों को मिली देश लौटने की अनुमति
    अगली खबर
    लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिकों को मिली देश लौटने की अनुमति

    लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिकों को मिली देश लौटने की अनुमति

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 02, 2020
    02:39 pm

    क्या है खबर?

    भारत सरकार ने 10 अलग-अलग राज्यों में फंसे 190 पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश लौटने की अनुमति दे दी है।

    ये लोग अगले सप्ताह अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिये भारत से पाकिस्तान जाएंगे।

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने राज्यों के पुलिस प्रमुखों को इसकी सूचना दे दी है और उन्हें पाकिस्तानी नागरिकों की यात्रा के बंदोबस्त करने को कहा है।

    ये लोग 5 मई को सुबह अटारी वाघा बॉर्डर पहुंचेंगे, जहां इनकी देश वापसी की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

    मामला

    पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने मांगी थी भारत सरकार से मदद

    सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने भारत सरकार से इस संबंध में मदद मांगी थी।

    भारत में जारी लॉकडाउन के बीच अपने वतन लौटने वाले पाकिस्तान नागरिकों का यह दूसरा सबसे बड़ा जत्था होगा।

    इससे पहले पिछले महीने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौटे थे।

    ये 193 लोग महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के अलग-अलग जिलों में फंसे हुए हैं।

    जानकारी

    सड़क मार्ग से वाघा बॉर्डर पहुंचेंगे लोग

    इन 193 लोगों में से अधिकतर शनिवार और रविवार को अटारी बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से इन लोगों का एक छोटा समूह रविवार सुबह रवाना होगा और अगले दो दिन सड़क मार्ग से यात्रा कर अटारी बॉर्डर पर पहुंचेगा।

    प्रक्रिया

    केवल बिना लक्षण वाले लोगों को भेजा जाएगा पाकिस्तान

    विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव ने राज्यों सरकारों को भेजे निर्देश में कहा है कि पाकिस्तान लौटने वाले सभी लोगों की अंतरराष्ट्रीय मानकों और भारत सरकार के नियमों के तहत स्क्रीनिंग की जाए और केवल ऐसे लोगों को लौटने की अनुमति दी जाए, जिनमें महामारी के कोई लक्षण नहीं हैं।

    हालांकि, सरकारी अधिकारियों का कहना है कि केवल स्क्रीनिंग से किसी व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने या न होने का पता नहीं लगाया जा सकता।

    मामला

    संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद क्वारंटाइन किए गए थे अधिकारी

    इससे पहले मार्च में पांच पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिये भारत से पाकिस्तान गए थे।

    इनमें से दो लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद बॉर्डर पर तैनात कस्टम अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया था।

    इसी तरह पिछले महीने 41 लोगों का समूह पाकिस्तान लौटा था। उनमें से कुछ लोगों के संक्रमित होने की खबरें आने के बाद कुछ अधिकारियों को फिर क्वारंटाइन में भेजा गया।

    कोरोना वायरस

    भारत-पाकिस्तान में क्या है महामारी की स्थिति?

    पाकिस्तान में अब तक 18,000 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 4,351 लोग ठीक हो चुके हैं और 417 लोगों की मौत हुई है।

    भारत की बात करें तो यहां 33,336 मामले सामने आए है, जिनमें से 26,167 सक्रिय मामले हैं, 9,950 महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 1,218 मौतें हुई हैं।

    वहीं पूरी दुनिया में 33.4 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    भारत सरकार
    वाघा बॉर्डर
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान: आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद को पांच साल की सजा भारत की खबरें
    पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने इन तरीकों से लिया पाकिस्तान से बदला भारत की खबरें
    बालाकोट एयरस्ट्राइक: कैसे बनी थी पुलवामा हमले का बदला लेने की योजना? भारत की खबरें
    कश्मीर पर पाकिस्तान की भाषा बोला तुर्की, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल न दें भारत की खबरें

    भारत सरकार

    अनुच्छेद 370: संयुक्त राष्ट्र जाएगा पाकिस्तान, लद्दाख को लेकर चीन भी कूदा, कहा- फैसला स्वीकार नहीं भारत की खबरें
    राजनाथ सिंह का पाकिस्तान पर करारा हमला, कहा- भगवान ऐसा पड़ोसी किसी को न दे भारत की खबरें
    लद्दाख के पास लड़ाकू विमान तैनात कर रहा है पाकिस्तान, भारत की कड़ी नजर भारत की खबरें
    जम्मू-कश्मीर में सीमा पार पाकिस्तान से आतंकवाद का खतरा बरकरार, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर भारत की खबरें

    वाघा बॉर्डर

    पाकिस्तान ने बंद की समझौता एक्सप्रेस, लाहौर स्टेशन पर फंसे यात्री भारत की खबरें
    विशेष विमान से अभिनंदन को वापस लाना चाहता था भारत, पाकिस्तान ने नहीं दी इजाजत भारत की खबरें
    इंतजार के बाद पाकिस्तान से भारत वापस लौटे बहादुर विंग कमांडर अभिनंदन, देखें तस्वीरें भारत की खबरें
    विंग कमांडर की मूंछों पर फिदा हुए लोग, बोले- मूंछे हो तो अभिनंदन जैसी भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    सरकार का ऐलान, सभी केंद्रीय कर्मचारियों को डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु ऐप दिल्ली
    कोरोना वायरस: पंजाब में दो हफ्ते बढ़ाया गया लॉकडाउन, सुबह सात से 11 बजे तक छूट पंजाब
    कोरोना वायरस ने हरियाणा में सबसे ज्यादा युवाओं को बनाया निशाना, 70 प्रतिशत हुए ठीक भारत की खबरें
    केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस, घर वापस जा सकेंगे दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर और छात्र गृह मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025