गेमिंग के कर्ज ने होनहार छात्र राहुल को बनाया अपराधी, जानिए कैसे
कभी 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाकर तारीफें बटोरने वाला 19 साल का राहुल मीना आज दिल्ली में एक चौंकाने वाले अपराध में आरोपी है। उसकी ज़िंदगी ने तब एक ऐसा मोड़ लिया, जब उसे ऑनलाइन गेम खेलने की बुरी लत लग गई। इसी लत के चलते उसने अपनी मार्कशीट तक बेच दी और वह भारी कर्ज में डूब गया।
राहुल मीना ने पीड़िता की मां पर हमला किया
पैसे के विवाद के चलते राहुल को पीड़िता के घर से निकाल दिया गया था, लेकिन लेनदारों का दबाव बढ़ने पर वह एक बार फिर उसी घर में पहुंचा। घर में घुसने के लिए उसने बहाना बनाया कि उसे पीड़िता की मां ने बुलाया है। अंदर पहुंचते ही उसने पीड़िता की मां पर चार्जर के तार से हमला कर दिया। हमले के बाद राहुल ने पीड़िता का डिजिटल लॉकर खोलने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने घर से कीमती सामान चुराया। पुलिस ने उसे द्वारका के एक होटल से छिपा हुआ पकड़ा। अब राहुल 4 दिन की न्यायिक हिरासत में है और मामले की जांच आगे बढ़ रही है।