NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / झारखंड: पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने किया महिला से कथित गैंगरेप
    अगली खबर
    झारखंड: पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने किया महिला से कथित गैंगरेप

    झारखंड: पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने किया महिला से कथित गैंगरेप

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 10, 2020
    05:24 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 17 लोगों ने एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी 35 वर्षीय पत्नी से कथित गैंगरेप कर दिया। वारदात के समय महिला पति के साथ साप्ताहिक बाजार से घर लौट रही थी।

    वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक सभी आरोपी फरार हैं।

    प्रकरण

    साप्ताहिक बाजार से घर लौटते समय आरोपियों ने रोका

    पीड़िता और उसके पति ने बताया कि उनके गांव में प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। ऐसे में वह अपने पांच बच्चों को घर छोड़कर बाजार गए थे। रात करीब 8 बजे बाजार से लौटते समय रास्ते में नशे में धुत 17 आरोपियों ने उन्हें रोक लिया।

    इस दौरान पांच युवकों ने उसके पति को पकड़ लिया और अन्य महिला को झाड़ियों में ले गए। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

    कार्रवाई

    पुलिस ने दर्ज किया गैंगरेप का मामला

    पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) सुदर्शन मंडल ने बताया कि महिला और उसके पति के बयान दर्ज करने के बाद सभी 17 आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, बंधक बनाने और मारपीट का मामला दर्ज किया है।

    महिला ने एक आरोपी राम कोहली की पहचान कर ली है। वह महिला के गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिला।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

    जानकारी

    पुलिस ने कराया महिला का मेडिकल

    पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। इसके अलावा महिला 164 के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    रिपोर्ट

    महिला आयोग ने राज्य सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    राज्य में हुई गैंगरेप की इस घटना की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) से रिपोर्ट मांगी है।

    आयोग ने DGP को एक पत्र लिखकर कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दो महीने में मामले की जांच पूरी करवाई जाए। इसके साथ ही इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई पर भी एक रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेजने के लिए कहा गया है।

    हमला

    भाजपा ने बोला सोरेन सरकार पर हमला

    इस घटना को लेकर भाजपा पूरी तरह से सोरेन सरकार पर हमलावर हो गई है।

    भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने गैंगरेप की घटना पर चिंता जताते हुए कहा है कि राज्य में बलात्कार की घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पूरे देश को झारखंड ने फिर से शर्मसार किया है।

    उन्होंने कहा कि सोरेन सरकार बनाने के बाद प्रदेश में 1,300 से भी अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं।

    सवाल

    राज्य में कब तक महिलाओं की आबरू इस तरह से लूटी जाएगी- प्रकाश

    वारदात को लेकर झारखंड भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने ट्वीट करते हुए सरकार पर हमला बोला है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'कब तक महिलाओं की आबरू इस तरह से लूटी जाएगी? कब तक मुख्यमंत्री मौनी बाबा बने रहेंगे? जब से यह सरकार आई है तब से राज्य में हर तरह की आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई है, लेकिन सरकार सिर्फ उगाही और अवैध खनन में लगी हुई है।'

    उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    क्राइम समाचार
    झारखंड सरकार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    स्पेन में बड़े स्तर पर मोबाइल और इंटरनेट का ब्लैकआउट, सभी नेटवर्क हुए ठप  स्पेन
    होंडा रेबेल 500 और रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 में से कौनसी है पैसा वसूल?  होंडा
    'वॉर 2' के टीजर पर सुजैन खान ने लुटाया प्यार, सबा आजाद ने भी की तारीफ  सुजैन खान
    इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख तपन डेका को दूसरी बार मिला एक साल का सेवा विस्तार केंद्र सरकार

    झारखंड

    मकर संक्रांति: त्योहार एक, नाम अनेक; आइए जानें इनके बारे में बिहार
    राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सियासत के सबसे बड़े 'चाणक्य' बनकर उभरे अमित शाह, जानें उपलब्धियां हरियाणा
    सर्वे: भाजपा की राज्य सरकारों से खुश नहीं है जनता, लेकिन मोदी सरकार का जलवा बरकरार ओडिशा
    शिवसेना ने दिल्ली में भाजपा की हार को बताया अहंकार और अमित शाह की हार छत्तीसगढ़

    क्राइम समाचार

    फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर ED और ACB अधिकारी बनकर ठगता था गिरोह, पांच गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    तमिलनाडु: भाजपा में शामिल होने आया हिस्ट्रीशीटर अपराधी, पुलिस देखकर भागा तमिलनाडु
    वडोदरा: पुलिस हिरासत में शख्स की मौत, छह पुलिसकर्मियों ने किया आत्मसमर्पण वडोदरा
    2019 में रोजाना 117 किसानों और दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या की- NCRB रिपोर्ट मध्य प्रदेश

    झारखंड सरकार

    झारखंड: उद्घाटन के अगले दिन ही ढही नहर, विभाग ने ठहराया चूहों को जिम्मेदार भारत की खबरें
    महिला को थी पेट दर्द की शिकायत, डॉक्टर ने दवाई की पर्ची में लिखा कंडोम, बर्खास्त झारखंड
    झारखंड को केंद्र सरकार का बड़ा झटका, खारिज किया सूखा राहत का प्रस्ताव झारखंड

    भाजपा समाचार

    महात्मा गांधी को 'पाकिस्तान का राष्ट्रपिता' कहने वाले अनिल सौमित्र IIMC में प्रोफेसर नियुक्त मध्य प्रदेश
    बिहार चुनाव: भाजपा का फ्री कोरोना वैक्सीन का वादा आचार संहित का उल्लंघन नहीं- चुनाव आयोग बिहार
    सिंधिया ने कमलनाथ पर लगाया उन्हें कुत्ता कहने का आरोप, कहा- हां, मैं जनता का कुत्ता मध्य प्रदेश
    राज्यसभा में NDA की सीटों का आंकड़ा 100 के पार, कांग्रेस सबसे निचले स्तर पर उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025