NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / झारखंड: ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 17 की मौत, 26 घायल
    अगली खबर
    झारखंड: ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 17 की मौत, 26 घायल
    झारखंड: ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 17 की मौत, 26 घायल

    झारखंड: ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 17 की मौत, 26 घायल

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 06, 2022
    10:07 am

    क्या है खबर?

    झारखंड के पाकुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां एक बस और ट्रक की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई, वहीं कम से कम 26 लोग घायल हुए हैं।

    पुलिस ने मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुआवजे का ऐलान किया है।

    टक्कर

    आमने-सामने से टकराए बस और ट्रक

    घटना बुधवार सुबह 8:30 बजे अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पड़ेर कोला गांव के पास गोविंदपुर-साहिबगंज राज्य राजमार्ग पर हुई।

    लगभग 40 यात्रियों को लेकर बस इस रास्ते से साहिबगंज के बरहरवा से देवघर के जसीडीह जा रही थी, वहीं ट्रक गैस सिलेंडर लेकर अमड़ापाड़ा की ओर से लिट्टीपाड़ा जा रहा था।

    इसी दौरान दोनों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई जिसमें बस के अगले हिस्से के लगभग परखच्चे उड़ गए।

    मशक्कत

    बस काटकर निकालने पड़े लोग

    टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ लोग बस से बाहर सड़क पर गिर गए, वहीं कई बस के अंदर ही बुरी तरह से फंस गए। बस में फंसे मृतकों और घायलों को निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर मंगाना पड़ा और बस को काटकर लोगों को बाहर निकाला गया।

    पाकुड़ के सरकारी सर्जन डॉ आरडी पासवान ने बताया कि घटना में 17 लोगों की मौत हुई है, वहीं तीन लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    बेहतर इलाज

    नाजुक स्थिति वाले घायलों को किया जा रहा RIMS शिफ्ट

    एक घायल को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) रेफर किया गया है और अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

    बाकी घायलों का अमड़ापाड़ा के अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी वरुण रंजन घटनास्थल और अस्पताल का दौरा कर चुके है।

    मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इनमें साहिबगंज के पांच, डुमका और पाकुड़ के तीन-तीन और पश्चिम बंगाल का एक निवासी शामिल है।

    प्रतिक्रिया

    प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने व्यक्त किया घटना पर दुख

    प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

    मुआवजे का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, वहीं घायलों को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

    बयान

    मुख्यमंत्री ने भी व्यक्त किया घटना पर दुख

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दे और शोकाकुल परिजनों को दुख को सहने की शक्ति दे। घायलों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    सड़क दुर्घटना

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    झारखंड

    झारखंड: साध्वी से गैंगरेप मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, महज 12 साल है उम्र क्राइम समाचार
    उत्तराखंड: हाई कोर्ट का मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों की CBI जांच का आदेश, पत्रकार को राहत उत्तराखंड हाई कोर्ट
    इन राज्यों में सरकार की सहमति के बिना जांच नहीं कर सकेगी CBI; जानिए इसके मायने दिल्ली
    झारखंड सरकार ने लालू की कथित ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए बिहार

    सड़क दुर्घटना

    हरियाणाः कोहरे के कारण झज्जर में आपस में टकराईं 50 गाड़ियां, 7 की मौत, कई घायल हरियाणा
    सड़क हादसे में मशहूर सिंगर शिवानी की मौत, शो के लिए जा रही थीं आगरा सेलिब्रिटी गॉसिप
    ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर अब अधिक जुर्माना, कट सकता है एक लाख रुपये तक का चालान लोकसभा
    क्या पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का सोच रही है सरकार? नितिन गडकरी ने किया साफ दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025