NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: बुलढाणा में अनियंत्रित होकर पलट डंपर, 13 मजदूरों की मौत
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: बुलढाणा में अनियंत्रित होकर पलट डंपर, 13 मजदूरों की मौत
    महाराष्ट्र के बुलढाणा में डंपर के नीचे दबने से 13 मजदूरों की मौत।

    महाराष्ट्र: बुलढाणा में अनियंत्रित होकर पलट डंपर, 13 मजदूरों की मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 20, 2021
    06:54 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार को बड़ा ही भीषण सड़क हादसा हुआ है। वहां सिंदखेड़ राजा के ताडेगांव के पास समृद्धि हाईवे पर लोहे की छड़ और मजदूरों को लेकर जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया।

    इससे डंपर के नीचे दबने से 13 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी।

    हादसा

    सड़क पर बने गड्ढे में धंसने के बाद पलटा डंपर

    बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक (SP) अरविंद छविरा ने बताया कि डंपर मजदूरों को नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में काम के लिए ले जा रहा था। इस दौरान उसमें लोहे की छड़ें भी भरी हुई थी।

    उन्होंने बताया कि डंपर की रफ्तार तेज थी और बारिश से सड़क पर फिसलन हो रही थी। इसी दौरान डंपर सड़क पर बने एक गड्ढे में धंस गया। इससे चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।

    मौत

    डंपर के नीचे दबने से हुई मजदूरों की मौत

    SP छविरा ने बताया कि हादसे के सूचना के बाद किनगांव राजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और के्रन की सहायता से ट्रक को हटवाकर धायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    उन्होंने बताया कि आठ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ा था। इसी तरह दो मजदूरों की उपचार के दौरान मौत हुई। वर्तमान में तीन मजदूरों सहित एक बच्ची घायल है और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    मदद

    आस-पास के ग्रामीणों ने की पुलिस की मदद

    SP छविरा ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आस-पास के ग्रामीणों ने पुलिस की मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने डंपर को सीधा कराने में और शवों को बाहर निकालने में भी पुलिस की मदद की।

    उन्होंने बताया कि मृतकों में शामिल अधिकतर मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं। ये लोग हाईवे प्रोजेक्ट में काम करने के लिए यहां आए थे।

    कार्रवाई

    डंपर चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

    SP छविरा ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। ऐसे में ट्रक नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद चालक का पता लगा लिया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक के खिलाफ लारवाही से वाहन चलाकर लोगों के जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिसकर्मियों की एक टीम अस्तपताल में उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    सड़क दुर्घटना

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स
    होंडा सिविक टाइप R में पहली बार हो सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  होंडा
    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना
    IPL 2025, फाइनल: PBKS ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी IPL 2025

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में बारिश का तांडव, रायगढ़ जिले में भूस्खलन में हुई 36 लोगों की मौत भूस्खलन
    महाराष्ट्र में बारिश से भारी तबाही, अलग-अलग हादसों में करीब 75 लोगों की मौत ठाणे
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 39,000 से अधिक मरीज, फिर बढ़े सक्रिय मामले केरल
    महाराष्ट्र: मुंबई में चार सालों में इमारतें गिरने से हुई कुल 99 लोगों की मौत- BMC मुंबई

    सड़क दुर्घटना

    हरियाणाः कोहरे के कारण झज्जर में आपस में टकराईं 50 गाड़ियां, 7 की मौत, कई घायल हरियाणा
    सड़क हादसे में मशहूर सिंगर शिवानी की मौत, शो के लिए जा रही थीं आगरा सेलिब्रिटी गॉसिप
    ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर अब अधिक जुर्माना, कट सकता है एक लाख रुपये तक का चालान लोकसभा
    क्या पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का सोच रही है सरकार? नितिन गडकरी ने किया साफ दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025