मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर टेम्पो-ट्रक की टक्कर में 13 की मौत, 30 से अधिक घायल
क्या है खबर?
मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालघर जिले में दहानू तालुका के धानीवरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सोमवार शाम करीब 4 बजे शादी समारोह के लिए जा रहे मेहमानों से भरे ट्रक और कंटेनर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शर्वों को मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि 45 से अधिक लोग आयशर ट्रक में सवार होकर दहानू तालुका के बापूगांव से धानीवरी निवासी बलराम जयराम दांडेकर के यहां शादी में जा रहे थे। विवाह स्थल से कुछ दूर पहले ट्रक और कंटेनर के बीच हुई इस भीषण टक्कर हो गई। इसमें एक दोपहिया वाहन भी चपेट में आ गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 2 बाइक सवारों समेत 13 लोगों की मौत गई। घायलों का कासा उपजिला अस्पताल में उपचार जारी है।
भयावहता
हादसे के बाद ट्रक में फंसे कई लोग
पुलिस ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से कई लोग ट्रक में फंस गए। इसके बाद ट्रक को सीधा करके घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि घायलों में 20 की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम हो गया। ऐसे में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर ट्रैफिर सुचारू कराया। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।