NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: दो कारों की भीषण भिड़ंत में 12 की मौत, चार अन्य घायल
    अगली खबर
    कर्नाटक: दो कारों की भीषण भिड़ंत में 12 की मौत, चार अन्य घायल

    कर्नाटक: दो कारों की भीषण भिड़ंत में 12 की मौत, चार अन्य घायल

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 06, 2020
    02:44 pm

    क्या है खबर?

    सड़कों पर तेज रफ्तार के कारण होने वाली दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन दुर्घटनाओं में दर्जनों लोगों की मौत हो रही है।

    भीषण दुर्घटना का ताजा मामला सामने आया है कर्नाटक के तुमकुर जिले के बिलाडाकेर गांव से, जहां बेंगलुरु-मंगलुरु राजमार्ग पर तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत में कार सवार 12 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

    मृतक

    मृतकों में पांच महिला और दो बच्चे शामिल

    तुमकुर पुलिस अधीक्षक केवी कृष्णा ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

    मृतकों की पहचान मंजूनाथ (35), तनुजा (25), गौराम (60), रत्नम्मा (52), सुंदरराजन (48), राजेंद्र (27), सरला (32), लक्ष्मीकांत (24), संदीप (36), मधु (28) और भावना (14) के रूप में हुई हैं। इसके अलावा मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है।

    इसके अलावा चार अन्य घायलों को राजमार्ग के पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    हादसा

    कार से नियंत्रण खोने के चलते हुआ हादसा

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में नौ लोग तमिलनाडु और तीन लोग बैंगलुरू के हैं।

    उन्होंने बताया कि SUV कार में सवार तमिलनाडु के सभी नौ लोग मंगलुरु के पास एक लोकप्रिय तीर्थस्थल धर्मस्थल से लौट रहे थे। बिलाडाकेर गांव के पास चालक ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया। इससे अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराती हुई सड़क के दूसरी ओर आ रही कार से जा टकराई। इससे SUV सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

    भयावह

    कार में बुरी तरह से फंसे शव

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी की SUV कार के परखच्चे उड़ गए। इसी तरह दूसरी कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    SUV कार में सवार लोगों के शव बुरी तरह से फंस गए थे। पुलिस को शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

    उन्होंने बताया कि गई लोगों के शरीर में कार के लोहे के एंगल धंस गए थे। ऐसे में एंगलों को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

    पोस्टमार्टम

    पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किए सुपुर्द

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद कार में शवों की जेब में मिले दस्तावेज के आधार पर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

    सुबह परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

    मृतकों में अधिकतर एक ही परिवार के लोग थे। ऐसे में अस्पताल में शवों को देखते ही कोहराम मच गया। कुछ लोग तो अपनों के शव देखकर बेसुध हो गए, जिन्हें पुलिस व अन्य लोगों ने संभाला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कर्नाटक पुलिस
    सड़क दुर्घटना
    बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    कर्नाटक

    रेप के आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना अलग "देश", होगा अलग पासपोर्ट और झंडा- रिपोर्ट गुजरात
    कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव: जानिए कैसे इन चुनावों का नतीजा तय करेगा भाजपा सरकार गिरेगी या रहेगी महाराष्ट्र
    कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार के लिए अहम दिन, आज घोषित होंगे उपचुनावों के नतीजे भारतीय जनता पार्टी
    पश्चिम बंगाल में दिखा दो मुंह वाला सांप, दूध पिलाने के लिए उमड़ी भीड़ चीन समाचार

    कर्नाटक पुलिस

    मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पहले भी हुआ था गिरफ्तार कर्नाटक
    कर्नाटक: CAA के खिलाफ नाटक के मामले में स्कूल छात्रों से रोजाना 4-5 घंटे पूछताछ कर्नाटक
    कर्नाटक: सोती हुई मां की हत्या करने के बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई युवती, गिरफ्तार कर्नाटक
    कर्नाटक: पूर्व पत्नी के घर के आगे धरने पर बैठा IPS अधिकारी, जानिये मामला कर्नाटक

    सड़क दुर्घटना

    हरियाणाः कोहरे के कारण झज्जर में आपस में टकराईं 50 गाड़ियां, 7 की मौत, कई घायल हरियाणा
    सड़क हादसे में मशहूर सिंगर शिवानी की मौत, शो के लिए जा रही थीं आगरा सेलिब्रिटी गॉसिप
    ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर अब अधिक जुर्माना, कट सकता है एक लाख रुपये तक का चालान लोकसभा
    क्या पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का सोच रही है सरकार? नितिन गडकरी ने किया साफ दिल्ली

    बेंगलुरु

    मिराज 2000 क्रैश में शहीद पायलट की पत्नी होंगी वायुसेना में शामिल, पास किया SSB टेस्ट हैदराबाद
    कर्नाटक: विधानसभा में विश्वास मत पर बहस, बागी विधायकों पर लागू होगा कांग्रेस का व्हिप मुंबई
    छात्रों के लिए सबसे पसंदीदा भारतीय शहर है बेंगलुरू, लंदन दुनिया में सबसे आगे मुंबई
    कर्नाटक: रात को बाढ़ के पानी में तैर कर चैंपियनशिप में पंहुचा बॉक्सर, फिर जीता मेडल कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025