दिल्ली में 100 हुई अटल कैंटीन की संख्या, अब सिर्फ 5 रुपये में भरपेट भोजन
देश
दिल्ली में हाल ही में 25 नई अटल कैंटीन खोली गई हैं, जिससे अब शहर में इनकी कुल संख्या 100 हो गई है। पिछले दिसंबर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में शुरू की गई ये कैंटीन, लेबर कॉलोनी, अस्पतालों और विश्वविद्यालय के इलाकों में काम कर रही हैं। इन कैंटीनों में सिर्फ 5 रुपये में पेट भरकर खाना मिलता है, जिससे छात्रों और दिहाड़ी मजदूरों को सस्ता और अच्छा खाना पाना अब बेहद आसान हो गया है।
वेंकैया नायडू ने किया 100 अटल कैंटीन का उद्घाटन
इन नई कैंटीनों का उद्घाटन पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विश्वविद्यालया मेट्रो स्टेशन पर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कई दूसरे नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने खुद भोजन की गुणवत्ता जांची। इस पहल से अब करीब एक लाख लोगों को, जिनमें झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले और हॉस्टल के छात्र भी शामिल हैं, सस्ते खाने की सुविधा मिल रही है।