जुबीन गर्ग की पुण्यतिथि पर 3 दिवसीय कार्यक्रम का ऐलान, गायक को दी जाएगी श्रद्धांजलि
क्या है खबर?
असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की अमर विरासत को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद किया जाएगा। इस अवसर पर 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत 17 सितंबर, 2026 से होगी और समापन 19 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और श्रद्धांजलि देकर जुबीन के संगीतमय सफर और सिनेमा में उनके योगदान को सम्मानित किया जाएगा। असम में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य भर से प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
पुण्यतिथि
असम के जुबीन क्षेत्र में आयोजित होगा कार्यक्रम
फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, इस पहल की जानकारी गायक की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने दी है।
उन्होंने बताया कि जुबीन दिवस 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान गायक की विरासत को श्रद्धांजलि देने और असमिया संगीत और संस्कृति पर उनके महत्वपूर्ण प्रभाव को याद करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उनकी पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा का आयोजन होगा, जिसमें कई सांस्कृति समारोह होंगे।
तीसरे दिन गायक की आत्मा की शांति के लिए भगवत नाम कीर्तन किया जाएगा।
निधन
तैराकी के दौरान जुबीन का हुआ था निधन
महेश भट्ट की फिल्म 'गैंगस्टर' (2006) में 'या अली' गाकर जुबीन ने संगीत जगत में एक विशेष छाप छोड़ी। हिंदी सिनेमा में अपनी सफलता के बावजूद, वे असम से जुड़े रहे।
उन्होंने असमिया गानों के साथ-साथ कई अन्य भारतीय भाषाओं के संगीत के जरिए श्रोताओं से जुड़ाव स्थापति किया।
उनका निधन 19 सितंबर, 2025 को सिंगापुर में हुआ था। वह सांस्कृति कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे, लेकिन सेंट जॉन्स द्वीप के तट के पास तैरते वक्त उनकी जान चली गई।