Loading...
'पूजा मेरी जान' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार और खौफनाक अंजाम के बीच फंसी मृणाल ठाकुर

'पूजा मेरी जान' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार और खौफनाक अंजाम के बीच फंसी मृणाल ठाकुर

Sep 24, 2026
02:38 pm

क्या है खबर?

मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'पूजा मेरी जान' लंबे समय से चर्चा में रही है। मृणाल ठाकुर के मुख्य किरदार वाली यह एक सस्पेंस-थ्रिलर है, जिसका आधिकारिक ट्रेलर जारी हो गया है। यह फिल्म एकतरफा प्यार, सनक, दबाव, न सुनने की आदत और खौफनाक मंजर की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी दिखाने का वादा करती है। यही कारण है कि इसे सेंसर बोर्ड से 'A' प्रमाणपत्र दिया गया है। इसका निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है।

ट्रेलर

जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर

'पूजा मेरी जान' का ट्रेलर पूजा (मृणाल) के इर्द-गिर्द धूमता है, जिसकी जिंदगी में तब भूचाल आता है जब एक अज्ञात सिरफिरा आशिक (विक्रम सिंह चौहान) उसका पीछा करने लगता है।

दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है, लेकिन शादी का दबाव मौत के मुंह तक ले जाता है। इसके बाद आरोप, कानूनी मुश्किलें और इंसाफ की जंग शुरू होती है।

फिल्म में हुमा कुरैशी और विजय राज भी हैं। यह 2 अक्टूबर, 2026 को सीधे ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर 

ADVERTISEMENT