प्रतीक गांधी की फिल्म 'घमासान' का टीजर जारी, खलनायक बनकर अरशद वारसी ने चौंकाया
क्या है खबर?
ZEE5 ने अपनी ओरिजनल फिल्म 'घमासान' का ऐलान किया है, जिसमें प्रतीक गांधी मुख्य किरदार में हैं। तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित इस क्राइम एक्शन-ड्रामा में अरशद वारसी खलनायक 'महाराज' के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो और गोल्डन रेशियो फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसकी कहानी मध्य भारत के बीहड़ों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ईमानदार IPS अधिकारी (प्रतीक) और खूंखार डाकू सरगना (अरशद) के बीच आपसी टकराव पर आधारित है।
रिलीज
फिल्म में ये कलाकार भी हैं शामिल
इसका टीजर राजनीति, जातिगत समीकरण, अपराध, डर और सत्ता के दबदबे की झलक प्रस्तुत करता है। इसमें कानून और अपराध के बीच की सीधी टक्कर दिखाई गई है।
निर्माताओं ने इसे जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'जब कानून डर से शासित भूमि में प्रवेश करता है, तो केवल एक ही पक्ष बचता है। घमासान। जल्द ही ZEE5 पर आ रही है।'
फिल्म में राजपाल यादव और इशिता दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। रिलीज तारीख का ऐलान होना बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'घमासान' का टीजर
When the law walks into a land ruled by fear, only one side survives. 🔥
— Jio Studios (@jiostudios) July 24, 2026
Ghamasaan. Coming Soon on ZEE5.#Ghamasaan #BoldStoriesLiveHereOnZEE5 #ZEE5 @pratikg80 @ArshadWarsi @ishidutta @rajpalofficial @dirtigmanshu #JyotiDeshpande #PiiyushSingh @DhoopAshwini @abhay_VMC… pic.twitter.com/J4HXk6diU6