Loading...
प्रतीक गांधी की फिल्म 'घमासान' का ट्रेलर रिलीज, खूंखार डाकू बनकर आए अरशद वारसी

प्रतीक गांधी की फिल्म 'घमासान' का ट्रेलर रिलीज, खूंखार डाकू बनकर आए अरशद वारसी

Aug 26, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने अपनी फिल्म 'घमासान' का ट्रेलर जारी कर दिया है। प्रतीक गांधी की मुख्य भूमिका वाली यह एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अरशद वारसी भी अहम किरदार में हैं। इसका निर्माण जियो स्टूडियो और गोल्डन रेशियो फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। राजपाल यादव और इशिता दत्ता भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। फिल्म की कहानी अपराध, राजनीति, जातिगत समीकरण, डर और सत्ता जैसे तत्वों का मिश्रण पेश करती है। इसका प्रीमियर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा।

ट्रेलर

ईमानदार पुलिस अधिकारी और डाकू के 'घमासान' पर आधारित है फिल्म

'घमासान' की कहानी मध्य भारत के बीहड़ों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ईमानदार IPS अधिकारी (प्रतीक) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिस पर खूंखार डाकू सरगना (अरशद) को पकड़ने की जिम्मेदारी है।

ट्रेलर में जहां प्रतीक अपने अभिनय से लुभाते हैं, तो वहीं अरशद खलनायक के किरदार में डराते हैं।

निर्माताओं ने इसे जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'खौफ का कानून या कानून का खौफ?'

फिल्म का प्रीमियर 11 सितंबर, 2026 को ZEE5 पर हिंदी भाषा में किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT