Loading...
ZEE5 की सीरीज 'रंगबाज' के चौथे सीजन का ऐलान, इस बार मोहित रैना संभालेंगे कमान
'रंगबाज' सीजन 4 का हो गया ऐलान

ZEE5 की सीरीज 'रंगबाज' के चौथे सीजन का ऐलान, इस बार मोहित रैना संभालेंगे कमान

Jul 21, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

ZEE5 की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज 'रंगबाज' अपने चौथे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। क्राइम-ड्रामा से भरपूर इस सीरीज के पिछले 3 सीजन बेहद सफल साबित हुए। अगली कड़ी ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। दिलचस्प बात ये है कि चौथे सीजन में मुख्य किरदार के रूप में मोहित रैना नजर आएंगे, जो पौराणिक टीवी शो 'देवों के महादेव' से लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। निर्माताओं ने चौथे सीजन का प्रोमो जारी कर दिया है।

सीरीज

'रंगबाज' सीजन 4 में मोहित का दिखा खूंखार अवतार

प्रोमो की शुरुआत मोहित के खूंखार किरदार से होती है, जो इंसाफ नहीं सिर्फ फैसला करने की तीव्र इच्छा से लोगों को मौत की नींद सुलाने के लिए आतुर है। ये कहानी सत्ता, राजनीति और अपराध की एक रोमांचक नई कहानी होने का वादा करती है।

प्रोमो के साथ कैप्शन दिया गया, 'अब इंसाफ नहीं...अब फैसला होगा। लोमड़ियों की पूरी नस्ल खत्म करने आ रहा है रंगबाज।'

सीरीज ZEE5 पर दस्तक देगी, लेकिन प्रीमियर तारीख का ऐलान होना बाकी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT