जी स्टूडियो लेकर आएगा पौराणिक फिल्म 'इंद्रपुत्र', पोस्टर के साथ रिलीज का ऐलान
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायण' इस वक्त की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है। इस बीच, जी स्टूडियो ने अपनी पौराणिक (माइथोलॉजिकल) एक्शन-फंतासी फिल्म 'इंद्रपुत्र' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिसमें तेलुगु अभिनेता किरण अब्बावरम मुख्य भूमिका निभाएंगे। परियोजना के निर्देशन की कमान श्रीकांत पुप्पाला ने उठाई है, जो ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1' (2022) में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं।
शूटिंग
अगले महीने से शुरू होगी 'इंद्रपुत्र' की शूटिंग
ज़ी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोरा द्वारा निर्मित और कीर्तन और कुसुम अरोरा द्वारा सह-निर्मित, 'इंद्रपुत्र' फिलहाल पूर्व-निर्माण चरण में है। इसकी शूटिंग अगले महीने अक्टूबर से शुरू होगी।
मुख्य अभिनेता के रूप में अब्बावरम को चुना गया है, जिन्होंने 2019 में रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'राजा वारू रानी गारू' से डेब्यू किया था।
अन्य कलाकारों और तकनीकी दल का ऐलान आने वाले समय में किया जाएगा।
फिल्म 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन तारीख का खुलासा होना बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
ZEE STUDIOS - PRERNA ARORA ANNOUNCE 'INDRAPUTRA' – FIRST CHAPTER OF MYTHOLOGICAL SAGA STARRING KIRAN ABBAVARAM... #ZeeStudios and #PrernaArora have unveiled the title of their ambitious PAN-Indian film, #Indraputra.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 10, 2026
Deeply rooted in #Indian mythology and designed on a grand… pic.twitter.com/DrH37UsTxe