Loading...
'बंटवारा 1947' से अली फजल का रोमांटिक गाना जारी, सोनू निगम ने दी आवाज

'बंटवारा 1947' से अली फजल का रोमांटिक गाना जारी, सोनू निगम ने दी आवाज

Aug 07, 2026
12:28 pm

क्या है खबर?

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' इस वक्त हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही है। आमिर खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ये फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान उपजे संघर्ष पर आधारित है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में अली फजल भी अहम किरदार निभा रहे हैं, और अब निर्माताओं ने उन पर फिल्माया एक रोमांटिक गाना 'तबस्सुम' यूट्यूब पर जारी कर दिया है। उनके अलावा गाने में करण देओल, कनिका कपूर और ईशा संधिर भी मौजूद हैं।

गाना

सोनू निगम की आवाज और एआर रहमान का संगीत दिल छू लेगा

जी म्यूजिक कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'तबस्सुम' शीर्षक वाला गाना रिलीज किया है।

इसे सोनू निगम ने अपनी बेहरतीन आवाज से सजाया है और उनका साथ हीर ने दिया है। संगीत और कंपोज एआर रहमान द्वारा किया गया है, जबकि इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

बता दें, 'बंटवारा 1947' प्रसिद्ध साहित्यकार असगर वजाहत के लोकप्रिय नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ही नै' पर आधारित है। इसमें प्रीति जिंटा और शबाना आजमी भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो 

ADVERTISEMENT