अदनान सामी ने नया गाना 'इश्क तमाशा' जारी किया, जादुई आवाज से फिर छेड़ा सुर
क्या है खबर?
सुरों के जादूगर अदनान सामी अपना नया एकल गाना 'इश्क तमाशा' लेकर आ चुके हैं। जी म्यूजिक कंपनी ने इसे अपने यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया है, जिसमें गायक अपनी मखमली आवाज और एक भावपूर्ण धुन का जादू चलाते दिखे। बदलते वक्त में 'इश्क तमाशा' समकालीन नजरिए से मोहब्बत के नए सफर और उसके जुनून को दिखाता है। इसका संगीत दिल छू लेने वाला और धमाकेदार है, जो सुनने वाले को थिरकने पर मजबूर कर देगा।
वीडियो
जुनूनी इश्क के एक अलग दौर में ले जाता है 'इश्क तमाशा'
गाने के वीडियो में अदनान को अपने पुराने अंदाज में लौटते देखा जा सकता है, जहां वह पियानो बजाते और गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में एक जोड़ा डांस कर रहा है।
ये गाना श्रोताओं को जुनूनी इश्क के एक अलग दौर में ले जाने का वादा करता है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आज भी वही आवाज कायम है।'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'अदनान इज़ बैक... बहुत प्यारा गाना है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
ADNAN SAMI - ZEE MUSIC COMPANY UNVEIL NEW SINGLE – 'ISHQ TAMASHA'... After captivating audiences with the bold and unconventional #Lipstick, singer-composer #AdnanSami returns with a soulful melody, #IshqTamasha, his latest single released by #ZeeMusicCompany.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 5, 2026
The song looks at… pic.twitter.com/Ph7quIbsW7