Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिर सोशल मीडिया पर लौटीं जायरा वसीम, ट्रोलिंग से परेशान होकर डिलीट किया था अकाउंट
  • मनोरंजन

    फिर सोशल मीडिया पर लौटीं जायरा वसीम, ट्रोलिंग से परेशान होकर डिलीट किया था अकाउंट

    भावना साहनी
    लेखन
    भावना साहनी
    Mail
    अंतिम अपडेट May 31, 2020, 11:29 am
    फिर सोशल मीडिया पर लौटीं जायरा वसीम, ट्रोलिंग से परेशान होकर डिलीट किया था अकाउंट
  • अभिनेत्री जायरा वसीम फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बाद भी अपने विचारों के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    हाल ही में उनके एक ट्वीट ने फिर से हंगामा मचा दिया था। जिसके बाद जायरा को बुरी तरह से सोशल मीडिय पर ट्रोल किया जाने लगा।

    इससे परेशान होकर उन्होंने शुक्रवार को अपना ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया था।

    हालांकि, अब वह फिर से सोशल मीडिया पर लौट आई हैं।

  • इस खबर में
    सोशल मीडिया पर वापसी को लेकर जायरा ने किया ट्वीट देखिए जायरा का ट्वीट इस वजह से शुरु हुआ था जायरा पर विवाद पिछले ही साल किया था बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान सिर्फ तीन फिल्मों के बाद ही किया बॉलीवुड से किनारा
  • वापसी

    सोशल मीडिया पर वापसी को लेकर जायरा ने किया ट्वीट

  • जायरा ने शनिवार की शाम को एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिवेट कर लिए हैं।

    ऐसे में एक यूजर ने सवाल किया, 'उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट क्यों डिएक्टिवेट किया था?'

    इसके जवाब में जायरा ने लिखा, 'क्योंकि मैं सिर्फ इंसान हूं, बाकी सभी की तरह ही। जिसे इजाजत है कि जब भी मेरे सिर या मेरे आस-पास का शोर चरम पर पहुंच जाए, तो मैं हर चीज से ब्रेक ले सकती हूं।'

  • ट्विटर पोस्ट

    देखिए जायरा का ट्वीट

  • Because I’m just a human, like everyone else, who’s allowed to take a break from everything whenever the noise inside my head or around me reaches it’s peak :) pic.twitter.com/BMar06jIXl

    — Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) May 30, 2020
  • विवाद

    इस वजह से शुरु हुआ था जायरा पर विवाद

  • गौरतलब है कि जायरा ने अपने ट्वीट में कुरान की एक आयत शेयर करते हुए लिखा था, 'ये प्राकृतिक आपदाएं और टिड्डियों का हमला घमंडी लोगों पर अल्लाह का कहर है।'

    हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने जायरा को निशाने पर ले लिया।

    वैसे, उनके चाहने वाले भी इस दौरान उनके सपोर्ट में खड़े रहे। लेकिन फिर भी जायरा ने कुछ वक्त के लिए सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया था।

  • ऐलान

    पिछले ही साल किया था बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान

  • जायरा ने 2019 में एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने एक ट्वीट के अपना यह फैसला बताया था।

    इसमें उन्होंने लिखा, 'इस पेशे से मुझे बहुत प्यार, शोहरत और समर्थन मिला है, लेकिन इसकी वजह से मैं अनजाने में अपने ईमान से भटकने लगी हूं। मेरे धर्म के साथ मेरा रिश्ता खतरे में हैं।'

    इसके बाद कई लोगों ने उन पर बहुत से सवाल खड़े किए और समझाने की कोशिश की। लेकिन जायरा अपने फैसले पर डटी रहीं।

  • त्याग

    सिर्फ तीन फिल्मों के बाद ही किया बॉलीवुड से किनारा

  • बता दें कि जायरा को पिछली बार प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'स्काई इज पिंक' में देखा गया था।

    इससे पहले वह आमिर खान के साथ फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी नजर आ चुकी हैं।

    सिर्फ तीन फिल्मों में काम करने के बाद ही जायरा ने हमेशा के लिए अभिनय की दुनिया को अलविदा कहने की ठान ली। यह वो वक्त था जब दर्शक उनकी अदाकारी के दीवाने हो गए थे।

  • ट्विटर
  • इंस्टाग्राम
  • बॉलीवुड समाचार
  • मनोरंजन
  • ज़ायरा वसीम
  •  
ताज़ा खबरें
  • 25 साल बाद मशहूर टीवी धारावाहिक 'स्वाभिमान' की पर्दे पर वापसी
    25 साल बाद मशहूर टीवी धारावाहिक 'स्वाभिमान' की पर्दे पर वापसी
    मनोरंजन
  • कोरोना: किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने बढ़ाया दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा, हरियाणा ने रोकी सप्लाई
    कोरोना: किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने बढ़ाया दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा, हरियाणा ने रोकी सप्लाई
    देश
  • CSK बनाम KKR: रुतुराज-डुप्लेसी के अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने बनाया बड़ा स्कोर
    CSK बनाम KKR: रुतुराज-डुप्लेसी के अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने बनाया बड़ा स्कोर
    खेलकूद
  • किन राज्यों ने की 18 साल से ऊपर वालों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाने की घोषणा?
    किन राज्यों ने की 18 साल से ऊपर वालों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाने की घोषणा?
    देश
  • KKR बनाम CSK: टॉस जीतकर कोलकाता ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
    KKR बनाम CSK: टॉस जीतकर कोलकाता ने किया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
    खेलकूद
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021