Loading...
'द रेलवे मैन' के बाद यशराज फिल्म्स का बड़ा दांव, 'टनल मैन' से धमाके की तैयारी
आदित्य चोपड़ा नई सीरीज को लेकर तैयारी में जुटे

'द रेलवे मैन' के बाद यशराज फिल्म्स का बड़ा दांव, 'टनल मैन' से धमाके की तैयारी

Aug 03, 2026
05:45 pm

क्या है खबर?

यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित सीरीज 'द रेलवे मैन' 2023 में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी साल 1984 के भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित है। खबर है कि इसकी सफलता के बाद निर्माता आदित्य चोपड़ा वास्तविक जीवन की वीरता पर आधारित एक और प्रेरणादायक कहानी लाने की योजना बना रहे हैं। पिंकविला के मुताबिक, YRF 'टनल मैन' नाम की एक वेब सीरीज का निर्माण कर रहा है, जो 023 के उत्तराखंड सुरंग बचाव अभियान पर आधारित होगी।

निर्माण

नई निर्देशक जोड़ी उठाएगी निर्देशन की जिम्मेदारी

रिपोर्ट के अनुसार, 'टनल मैन' नाम की ये सीरीज उत्तराखंड में ढह चुकी सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों का संघर्ष दिखाएगी जो 2 हफ्ते से ज्यादा समय तक अंदर ही थे।

ये सीरीज इन श्रमिकों की असल जिंदगी के बचाव अभियान पर आधारित होगी।

इसका निर्देशन अंबिएका पंडित और मनन रावत करेंगे, जो YRF एंटरटेनमेंट के लिए एक नई निर्देशन जोड़ी होगी।

वहीं 'द रेलवे मैन' के निर्देशक शिव रावेल शो रनर के रूप में वापसी करेंगे।

परियोजना

लेखन और पूर्व-निर्माण का काम जारी

परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "लेखन और पूर्व-निर्माण का काम लगातार आगे बढ़ रहा है, और टीम का लक्ष्य बचाव अभियान के पैमाने और भावनात्मक तीव्रता को फिर से जीवंत करना है।"

उन्होंने बताया कि 'टनल मैन' का प्रसारण भी नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।

बता दें, 'द रेलवे मैन' 4 एपिसोड वाली वेब सीरीज है, जिसमें केके मेनन, आर माधवन, दिव्येंदु और बाबिल खान मुख्य किरदारों में नजर आए थे। ये सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

ADVERTISEMENT