LOADING...
हनी सिंह के लाइव शो में गेट पर चढ़ीं महिला फैन ने दी गालियां, वीडियो वायरल
हनी सिंह के शो में महिला फैन ने किया हंगामा

हनी सिंह के लाइव शो में गेट पर चढ़ीं महिला फैन ने दी गालियां, वीडियो वायरल

Mar 29, 2026
08:09 pm

क्या है खबर?

मुंबई में आयोजित योयो हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला फैन गायक से मिलने की धुन में सुरक्षा घेरा तोड़कर गेट फांदने की कोशिश करती नजर आ रही है। जब बाउंसरों ने उसे रोकने की कोशिश की तो महिला अपना आपा खो बैठी और सुरक्षाकर्मियों को भद्दी गालियां देने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो

दीवानगी या बदतमीजी? फैन ने बाउंसरों से की गाली-गलौज

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब अंदर हनी परफॉर्म कर रहे थे, तब बाहर एक महिला फैन ने बंद गेट फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर उसे रोकने की कोशिश की, मामला और बिगड़ गया। महिला अपना आपा खो बैठी और सरेआम चिल्लाते हुए बाउंसरों को गंदी-गंदी गालियां देने लगी। दीवानगी और बदतमीजी की हद पार करने वाला ये ड्रामा अब इंटरनेट पर बहस का विषय बना हुआ है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

सवाल

भीड़ प्रबंधन पर उठे सवाल

इस वीडियो पर लोग मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये घटना मुंबई शो में भीड़ प्रबंधन को लेकर आ रही शिकायतों के बीच सामने आई है। कई दर्शकों ने वहां घंटों इंतजार करने और आयोजन में भारी कमियों का आरोप लगाया है। इसके साथ ही ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि बिना उचित पास या अनुमति के लोग प्रीमियम सेक्शन में घुसने में कामयाब रहे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी और बढ़ गई।

Advertisement

कार्यक्रम

मुंबई के बाद अब इन शहरों में मचेगा 'योयो' का शोर

इस शोर-शराबे और अव्यवस्था के बावजूद हनी सिंह की परफॉर्मेंस के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने पूरे जोश के साथ अपना शो जारी रखा। मुंबई के बाद हनी 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ, 9 मई को कोलकाता में परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं और इसके बाद 16 मई को बेंगलुरु में उनके इस टूर का समापन होगा।

डांस

सौंदर्य शर्मा का डांस भी चर्चा में

हनी के इस मुंबई कॉन्सर्ट से एक और वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें अभिनेत्री और 'बिग बॉस' से लोकप्रिय हुईं सौंदर्य शर्मा मंच पर हनी के गाने 'लाल परी' पर ठुमके लगाती दिख रही है। उनका ये डांस देख लोग हैरान हैं और उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। कोई उनके डांस को वाहियात और अश्लील बता रहा है तो कुछ लोगों ने सौंदर्य की तुलना बार डांसर से की है।

Advertisement