'ये प्रेम मोल लिया' के ट्रेलर का खत्म होगा इंतजार, भव्य कार्यक्रम में किया जाएगा लॉन्च
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना और शरवरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' अपनी रिलीज से कुछ दिन दूर है। फिल्म से रिलीज गानों ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह का माहौल बना रखा है। हालांकि, निर्माताओं ने इसका ट्रेलर अब तक जारी नहीं किया, लेकिन यह इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है कि सूरज बड़जात्या ने ट्रेलर रिलीज के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें फिल्म के करीब 20 कलाकार शामिल होंगे।
रिलीज
इस दिन दर्शकों के लिए आएगा फिल्म का ट्रेलर
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम 18 नवंबर को मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में होगा। इस मौके पर फिल्म से लगभग 20 कलाकार एक साथ आएंगे और इस भव्य अवसर का हिस्सा बनेंगे।
यह फिल्म एक पारिवारिक-ड्रामा है, जिसका निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। इसमें अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, स्वानंद किरकिरे, सीमा पाहवा और सौम्या टंडन समेत कई कलाकार मौजूद हैं।
'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इसका सामना इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' से होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
‘YEH PREM MOL LIYA’ SET FOR ONE OF THE BIGGEST TRAILER LAUNCHES IN RECENT TIMES… #SoorajBarjatya will unveil the much-awaited trailer of #YehPremMolLiya at a grand event on 18 Nov 2026 in #Mumbai.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 16, 2026
The launch is expected to be among the biggest film events of recent times, with… pic.twitter.com/3AzYOB74DG