Page Loader
रेखा पर मनगढ़ंत खबरों के खिलाफ कर्रवाई करेंगे लेखक यासीर उस्मान, जानिए पूरा मामला
रेखा पर गलत खबरों से भड़के लेखक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@legendaryrekha)

रेखा पर मनगढ़ंत खबरों के खिलाफ कर्रवाई करेंगे लेखक यासीर उस्मान, जानिए पूरा मामला

Jul 23, 2023
12:34 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा भले ही इन दिनों बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सुर्खियों में लगातार बनी रहती हैं। हाल ही में वोग के फोटोशूट के लिए वह चर्चा में थीं। रेखा के निजी जीवन ने हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। खासकर, उनके रिश्ते और अफेयर की खबरों में आज की पीढ़ी भी दिलचस्पी रखती है। शनिवार को उनसे जुड़ी ऐसी ही एक खबर सामने आई, जिससे उनकी आत्मकथा लिखने वाले लेखक यासीर उस्मान भड़क गए।

खबर

क्या थी सनसनीखेज खबर?

शनिवार को मीडिया में यह खबर छाई रही कि रेखा अपनी महिला सेक्रेटरी फरजाना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। फरजाना उनके लिए एक योग्य साथी हैं। देखते ही देखते यह खबर कई सोशल मीडिया पर भी छा गई। एक तरफ लोग इस खबर से हैरान थे, दूसरी तरफ कुछ लोग उन पर तंज भी कसने लगे। दरअसल, यह खबर यासीर उस्मान द्वारा लिखी गई रेखा की आत्मकथा, 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी' के हवाले से दी गई थीं।

गुस्सा

मीडिया पर भड़के यासीर उस्मान

इन खबरों से लेखक यासीर उस्मान भड़क गए और उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। ऐसी खबरों के चलने के बाद उन्होंने ट्विटर पर बताया कि मीडिया में चल रही खबरें सरासर गलत हैं। उनका मकसद सिर्फ सनसनी फैलाना है। लिव-इन रिलेशनशिप जैसा शब्द उनकी किताब में कहीं इस्तेमाल नहीं हुआ है। ऐसी खबरें घटिया पत्रकारिता का परिणाम हैं और हर कुछ साल में सामने आती रहती हैं।

बयान

अक्सर ये लोग महिलाओं को निशाना 

उस्मान ने अपने नोट में लिखा, 'ये गलत बयान निम्नस्तर के क्लिकबेट पत्रकारिता का परिणाम हैं और हर कुछ साल में आते रहते हैं। अगर मेरी किताब के हवाले से बताए गए इन बयानों को तुरंत नहीं ठीक किया गया, तो हम संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।' उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह निंदनीय है कि कैसे क्लिकबेट पत्रकारिता को फैक्ट चेक करने से परहेज है। अक्सर ये लोग महिलाओं को निशाना बनाते हैं।'

ट्विटर पोस्ट

भड़के यासीर उस्मान

रेखा 

सुर्खियों में रही थी रेखा-अमिताभ की जोड़ी

रेखा हिंदी सिनेमा की श्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने 'सिलसिला', 'उमराव जान', 'मुकद्दर का सिकंदर' समेत अनेक सदाबहार फिल्में दी हैं। वह पिछली बार 2014 की फिल्म 'सुपर नानी' में नजर आई थीं। रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी खूब सुर्खियों में रही थी। सिमी ग्रेवाल के साथ बातचीत में उन्होंने खुलकर अमिताभ के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। यही वजह है कि उनकी निजी जिंदगी में लोगों की दिलचस्पी रहती है।