Loading...
अहान पांडे और शरवरी की फिल्म को मिला ये नाम, पहला रोमांटिक पोस्टर हुआ जारी
अहान पांडे और शरवरी की फिल्म का पहला पोस्टर आया

अहान पांडे और शरवरी की फिल्म को मिला ये नाम, पहला रोमांटिक पोस्टर हुआ जारी

Oct 26, 2026
12:14 pm

क्या है खबर?

पिछले साल आई फिल्म 'सैयारा' से रातों-रात सफलता हासिल करने वाले अहान पांडे अपनी दूसरी फिल्म के लिए तैयार हैं, जिसका ऐलान इसी साल हुआ था। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें उनके साथ शरवरी नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स कर रहा है। 26 अक्टूबर को निर्माताओं ने फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया है। साथ में इसके शीर्षक का खुलासा किया है, जो 'बेपरवाह' होगा।

रिलीज

अगले साल तहलका मचाने सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

अहान और शरवरी की फिल्म 'बेपरवाह' का पहला पोस्टर सामने आया है, जिसमें दोनों कलाकार सूरज की रोशनी के बीच एक रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, 'प्यार में निडर...बेपरवाह।'

पोस्टर में अहान के हाथ में बंदूक है, जबकि शरवरी गिटार लिए हुए हैं। यह झलक फिल्म के म्यूजिकल होने के साथ-साथ एक्शन व थ्रिल होने का संकेत देती है।

इसे गुड फ्राइडे के अवसर पर 26 मार्च, 2027 को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

ADVERTISEMENT