'रामायण' समेत यश की झोली में ये बड़ी फिल्में, एक में नजर आएंगी 4 धांसू अभिनेत्रियां
क्या है खबर?
यश अपनी आगामी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें रावण के उनके दमदार अवतार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। हालांकि, यश की झोली में सिर्फ यही फिल्म नहीं है। आने वाले समय में वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फिल्म के अलावा वो किस फिल्म में नजर आएंगे और वो कब रिलीज होगी।
#1 & #2
'टॉक्सिक' और 'KGF 3'
मल्टीस्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में यश के साथ-साथ हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।
'KGF 3' का नाम भी इस सूची में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। हालांकि, इसकी रिलीज की तारीख का निर्माताओं ने खुलासा नहीं किया है।
#3 & #4
साइंस फिक्शन फिल्म और 'माई नेम इज किराटका'
यश की आने वाली फिल्मों की सूची में एक साइंस फिक्शन फिल्म का नाम भी शामिल है। इसका निर्देशन पीएस. मिथरन कर रहे हैं। इस समय फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। हालांकि, इसके नाम और रिलीज की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
इसके अलावा यश 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'किराटका' के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसका नाम 'माई नेम इज किराटका' होगा। हालांकि, फिल्म को लेकर कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है।
#5 & #6
'रामायण पार्ट 1' और 'रामायण पार्ट 2'
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' और इसके दूसरे पार्ट में यश रावण का किरदार निभाएंगे। 2 हजार करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में यश के साथ-साथ रणबीर कपूर, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे सितारे नजर आएंगे।
यह पहली बार होगा कि यश किसी फिल्म में विलेन का किरदार निभाएं। इसका पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं इसका दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर आएगा।