'टॉक्सिक' के नए पोस्टर ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, जानिए कब आएगा टीजर
क्या है खबर?
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का जहां बेसब्री से इंतजार चल रहा है। वहीं दूसरी ओर, सुपरस्टार यश अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' के जरिए लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। KVN प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित इसकी रिलीज तारीख 19 मार्च है। फिल्म की पहली झलक जनवरी, 2026 में जारी की गई थी। अब लोगों की दिलों की धड़कनों को बढ़ाने इसका नया पोस्टर आ गया है, जो अपने साथ टीजर रिलीज पर भी अपडेट लाया है।
पोस्टर
'टॉक्सिक' के पोस्टर के साथ टीजर रिलीज की तारीख बताई गई
'टॉक्सिक' के नए पोस्टर में यश बोतल से पानी पीते नजर आ रहे हैं। रात के घनघोर अंधेरे में, वह बर्फीले तूफान के बीच में खड़े नजर आते हैं। उनके आगे की जमीन खून से लथपथ है। पोस्टर रिलीज के साथ बताया गया है कि फिल्म का टीजर 20 फरवरी को सुबह 9:35 बजे जारी कर दिया जाएगा। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'यश आक्रामक मूड में आ गए हैं।' दूसरे ने लिखा, 'इंतजार नहीं कर सकता।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
9:35 AM | 20.02.2026#ToxicTeaser#Toxic In Cinemas Worldwide from 19-03-2026@TheNameIsYash#Nayanthara@humasqureshi @advani_kiara @rukminitweets #TaraSutaria #GeetuMohandas @RaviBasrur #RajeevRavi #UjwalKulkarni #TPAbid #MohanBKere #SandeepSadashiva #PrashantDileepHardikar… pic.twitter.com/HxWOLm08u1
— KVN Productions (@KvnProductions) February 19, 2026
फिल्म
'टॉक्सिक' के बारे में जानिए
'KGF 2' की अपार सफलता के बाद, यश 'टॉक्सिक' के जरिए पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में एक साथ डब किया गया है। इसके अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई भाषाओं में डब करने की योजना है। कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं इसकी कहानी गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक डार्क गैंगस्टर एक्शन से भरपूर बताई जाती है।