NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / यश राज फिल्म्स ने किया 'शमशेरा' समेत पांच फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान
    मनोरंजन

    यश राज फिल्म्स ने किया 'शमशेरा' समेत पांच फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान

    यश राज फिल्म्स ने किया 'शमशेरा' समेत पांच फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 18, 2021, 01:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    यश राज फिल्म्स ने किया 'शमशेरा' समेत पांच फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान

    सरकार ने सिनोमाघरों को 100 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की इजाजत दे दी है। इसके साथ ही बॉलीवुड की कई फिल्मों के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। अब यश राज फिल्म्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज से संबंधित एक बड़ी घोषणा कर दी है। यश राज फिल्म्स ने अपनी पांच बहुप्रतीक्षित फिल्मों के रिलीज डेट का ऐलान बुधवार को किया। फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है।

    सूची में इन दिग्गज कलाकारों की फिल्में हैं शामिल

    यश राज फिल्म्स ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी पांच आगामी फिल्मों की सूची दी हैं, जिनकी रिलीज डेट की घोषणा की गई है। इस सूची में रणबीर कपूर अभिनीत 'शमशेरा', सैफ अली खान और रानी मुखर्जी अभिनीत 'बंटी और बबली 2', अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' और अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की फिल्म 'पृथ्वीराज' भी शामिल है।

    'संदीप और पिंकी फरार'

    'संदीप और पिंकी फरार' में अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में दिखेंगे। दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म को 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का प्रोडक्शन दिबाकर ने किया है और यह एक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इसमें अर्जुन एक 30 वर्षीय पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, परिणीति की भूमिका अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने वाली एक लड़की की होगी। कहानी में दो अलग परिवेश से आने वाले लोगों को दिखाया जाएगा।

    'बंटी और बबली 2'

    यह फिल्म इसी साल 23 अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें रानी और सैफ के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी भी अभिनय करते दिखेंगे। इसके अलावा शरवरी वाघ भी फिल्म में नजर आएंगे। इसमें रानी और सैफ 11 साल बाद किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। 2005 में रलीज हुई फिल्म 'बंटी और बबली' में रानी के साथ अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में थे। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी, जो 2005 में रिलीज हुई 'बंटी और बबली' का सीक्वल होगी।

    'शमशेरा'

    'शमशेरा' 25 जून को रिलीज होगी और इसमें रणबीर, वाणी कपूर और संजय दत्त नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान की 'राधे' और जॉन की 'सत्यमेव जयते 2' की फिल्म से क्लेश को रोकने के लिए फिल्म को जून में रिलीज करने का फैसला किया गया है। फिल्म की भूमिका के मुताबिक रणबीर ने अपनी शारीरिक संचरना में बदलाव किया था। फिल्म की कहानी एक्शन और एडवेंचर से भरपूर होगी।

    'जयेशभाई जोरदार'

    रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' इसी साल 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में शालिनी पांडेय, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। फिल्म में रणवीर एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए पर्दे पर दिखेंगे। इस फिल्म से गुजराती अभिनेत्री दिक्षा जोशी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

    'पृथ्वीराज'

    यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को दीवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज किया जाना है। अक्षय के अलावा फिल्म में सोनू सूद और संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म का प्रोडक्शन आद‍ित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म्स ने किया है। वहीं, अक्षय की इस फिल्म से मानुषी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

    यहां देखिए ट्विटर पोस्ट

    #YRF announces slate of films for 2021, wants to bring audiences back to the theatres! pic.twitter.com/IlORxW94Ln

    — Yash Raj Films (@yrf) February 17, 2021
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    रणबीर कपूर
    रणवीर सिंह
    लेटेस्ट फिल्में

    अक्षय कुमार

    'सूर्यवंशी' 2 अप्रैल को देशभर में सिंगल स्क्रीन सिनेमा में होगी रिलीज- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    'राम सेतु' में अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'रक्षा बंधन' की शूटिंग अप्रैल में शुरू करेंगे अक्षय कुमार बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' अप्रैल में होगी रिलीज- रिपोर्ट रोहित शेट्टी

    बॉलीवुड समाचार

    अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा फिल्मों में नहीं बनाएंगी करियर, फैमिली बिजनेस में बढ़ाएंगी हाथ मनोरंजन
    गुरमीत चौधरी अभिनीत फिल्म 'द वाइफ' का फर्स्ट लुक हुआ जारी मनोरंजन
    शाहरुख और सलमान 'पठान' के ल‍िए बुर्ज खलीफा पर शूट करेंगे एक्शन सीन शाहरुख खान
    तमन्ना भाटिया के साथ एक कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं रितेश देशमुख रितेश देशमुख

    सोशल मीडिया

    अब ट्विटर से पहले कू ऐप पर अपडेट्स और सूचनाएं देगी केंद्र सरकार ट्विटर
    फिल्म 'एमएस धोनी' में काम कर चुके अभिनेता संदीप नाहर ने की आत्महत्या मुंबई
    वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 1.5' में आफताब शिवदासानी आएंगे नजर मुंबई
    शाहरुख द्वारा निर्मित फिल्म 'डार्लिंग्स' में मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं आलिया भट्ट मुंबई

    मनोरंजन

    नागार्जुन अक्किनेनी ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग को किया पूरा बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री जया बच्चन आठ साल बाद एक्टिंग में कर सकती हैं वापसी बॉलीवुड समाचार
    जॉन अब्राहम फिल्म 'अटैक' की शूटिंग के दौरान हुए घायल इंस्टाग्राम
    राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही' का ट्रेलर रिलीज बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    शादी के बंधन में बंधे वरुण-नताशा, देखिए दूल्हा-दुल्हन की पहली पब्लिक अपीयरेंस इंस्टाग्राम
    बोनी कपूर निभाएंगे रणबीर कपूर के पिता का किरदार, इस कारण बने फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड समाचार
    तृप्ति डिमरी के हाथ लगी बड़ी फिल्म, 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ आएंगी नजर- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    क्या सगाई कर रहे हैं रणबीर और आलिया? दीपिका पादुकोण

    रणवीर सिंह

    नए साल पर रिलीज हो सकती है रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' जून में हो सकती है रिलीज बॉलीवुड समाचार
    स्टार प्लस पर आया 'बिंगो! कॉमेडी अड्डा', बड़ी हस्तियां होंगी शो का हिस्सा मनोरंजन
    रणवीर सिंह ने ब्रांड्स के साथ साइन की करीब 75 करोड़ रुपये की डील सेलिब्रिटी गॉसिप

    लेटेस्ट फिल्में

    सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत फिल्म 'युधरा' का फर्स्ट टीजर हुआ जारी मुंबई
    मनोज बाजपेयी की 'साइलेंस...' 26 मार्च को ZEE5 पर होगी रिलीज ट्विटर
    दीया मिर्जा 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से करेंगी शादी- रिपोर्ट मुंबई
    रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 3' में नजर आ सकती हैं नोरा फतेही मुंबई

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023