LOADING...
'टॉक्सिक' की रिलीज टलते ही 'रामायण' में जुटे यश, खास दृश्यों पर शुरू किया काम
फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में जुटे यश

'टॉक्सिक' की रिलीज टलते ही 'रामायण' में जुटे यश, खास दृश्यों पर शुरू किया काम

May 08, 2026
03:22 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायण' 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यही नहीं, परियोजना से जुड़ा एक-एक अपडेट लोगों के बीच उत्सुकता पैदा कर रहा है। अब खबर है कि यश ने मुंबई स्थित फिल्म सिटी में 'रावण' के रूप में अहम दृश्यों की शूटिंग शुरू की है। इसके लिए सेट पर मिथिला राज्य का निर्माण हुआ है। यह अपडेट ऐसे समय में आया है, जब यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज (4 जून) टल गई है।

शूटिंग

सीता स्वंयवर के दृश्यों की शुरू हुई शूटिंग

मिड-डे के मुताबिक, 'रामायण' का मौजूदा कार्यक्रम खास पलों पर केंद्रित होगा, जिसमें रावण को सीता स्वंयवर में देखा जाएगा। वहां वह शिव धनुष उठाने की कोशिश करता है। सूत्र ने कहा, "वर्तमान भाग रावण के स्वयंवर में आगमन और धनुष उठाने के दौरान नाटकीय तनाव पर केंद्रित है। यश की इस दृश्य में दमदार एंट्री है। रावण के दरबार में प्रवेश करते ही भीड़ का जोश बदल जाता है। उस दृश्य को जीवंत बनाने में काफी मेहनत है।"

उम्मीद

साई पल्लवी भी शूटिंग का बन सकती हैं हिस्सा

चूकि 'रामायण' में माता सीता का किरदार अभिनेत्री साई पल्लवी निभा रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बाद में वह भी सीता स्वंयवर की इस शूटिंग शेड्यूल का हिस्सा बन सकती हैं। इस परियोजना का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। यश और साई के अलावा, श्रीराम के किरदार में रणबीर नजर आएंगे। कुछ दिन पहले ही उनकी पहली झलक सोशल मीडिया पर जारी हुई थी। यह फिल्म दिवाली, 2026 में रिलीज होगी।

Advertisement