'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ जारी, यामी गौतम का अनोखा अवतार हंसाने के साथ डराएगा भी
क्या है खबर?
यामी गौतम की आगामी फिल्म 'नई नवेली' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बालाजी मोह द्वारा निर्देशित यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसका निर्माण आनंद एल राय के प्रोडक्शन 'कलर येलो' और अमेजन MGM स्टूडियोज द्वारा मिलकर किया गया है। इसकी पटकथा हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने मिलकर लिखी है। फिल्म में यामी एक साधारण परिवार की 'नई नवेली' बहू का किरदार निभा रही हैं, जो जल्द ही 'डायन भाभी' के रूप में होश उड़ाने आती हैं।
ट्रेलर
जानिए कैसा है 'नई नवेली' का ट्रेलर
'नई नवेली' मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित ऐसे परिवार की कहानी है, जिसकी नई बहू (यामी) घर में सब कुछ ठीक कर देती है, लेकिन जल्द उसके देवर को शक होता है कि उसकी नई भाभी कोई साधारण इंसान नहीं बल्कि एक 'डायन' है।
फिर इसमें अलौकिक शक्तियां, रावण वध और रोंगटे खड़े करने वाले दृश्य आते हैं।
फिल्म में आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुनीता राजवार और मीता वशिष्ठ समेत कई कलाकार हैं। यह 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
Deviyon aur sajjano, yaad hai na kya kaha tha?
— Amazon MGM Studios India (@AMZMGMstudiosIN) September 30, 2026
THINK BIG 🔥👀#NayyiNavelli - Trailer out now
In cinemas, Oct 16@yamigautam @aanandlrai @directormbalaji #HimanshuSharma @divynidhisharma @gvprakash @adinathkothare #AnuragThakur #AnuragThakur #SunitaRajwar #MitaVasisht… pic.twitter.com/Fq10yiNDwA