Loading...
यामी गौतम खुद को मानती हैं मां सीता के किरदार के लिए बेहतर? जानिए पूरा ममला
यामी गौतम के एक लाइक ने फिर मचाया बवाल

यामी गौतम खुद को मानती हैं मां सीता के किरदार के लिए बेहतर? जानिए पूरा ममला

Nov 10, 2026
11:07 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री यामी गौतम इंस्टाग्राम पर एक कथित लाइक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, रेडिट पर साझा किए गए एक स्क्रीनशॉट में यामी एक ऐसी पोस्ट को लाइक करती नजर आ रही हैं, जिसमें उन्हें मां सीता के किरदार के लिए सबसे उपयुक्त बताया गया है। यह पोस्ट 'द अल्टीमेट ट्रोल्स' नाम के इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गई थी। इसमें लिखा था कि मां सीता की भूमिका यामी से बेहतर कोई नहीं निभा सकता।

मामला

यूजर्स देने लगे प्रतिक्रिया

यह स्क्रीनशॉट रेडिट पर वायरल हो गया, जहां 'रामायण' की रिलीज के बीच यूजर्स यामी की कथित प्रतिक्रिया पर चर्चा करने लगे।

इसे साझा करने वाले एक यूजर ने लिखा, "बिना PR वाली यामी मां फिर से आ गईं।"

यामी के इस कथित लाइक पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी, जबकि कुछ ने अभिनेत्री पर तंज भी कसे।

इस घटना ने यामी और कृति सैनन के बीच इंस्टाग्राम गतिविधि को लेकर हुए पुराने विवाद की यादें भी ताजा कर दी हैं।

बात

यामी ने सफाई में कही थी यह बात 

दरअसल, 2026 में भी यामी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

तब यूजर्स ने दावा किया था कि उन्होंने एक ऐसी रील को लाइक किया, जिसमें फिल्म 'तेरे इश्क में' के लिए कृति को जी सिने अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने पर तंज कसा गया था।

विवाद बढ़ने पर यामी ने सफाई देते हुए कहा था कि शायद यह गलती से क्लिक हो गया। उन्होंने यह भी कहा था कि वह कभी सस्ते PR हथकंडे नहीं अपनातीं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

इस फिल्म में आखिरी बार नजर आई थीं यामी

यामी को आखिरी बार फिल्म 'नई नवेली' में देखा गया था, जो बालाजी मोहन द्वारा निर्देशित एक फैंटेसी कॉमेडी है। 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

ADVERTISEMENT