NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारत का वो लोकप्रिय शो, जिसने बनाया दुनियाभर में सबसे लंबे समय तक चलने का रिकॉर्ड
    अगली खबर
    भारत का वो लोकप्रिय शो, जिसने बनाया दुनियाभर में सबसे लंबे समय तक चलने का रिकॉर्ड
    इस भारतीय शो के पास है ये खास रिकॉर्ड

    भारत का वो लोकप्रिय शो, जिसने बनाया दुनियाभर में सबसे लंबे समय तक चलने का रिकॉर्ड

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 02, 2025
    11:19 am

    क्या है खबर?

    सिनेमा के बाद छोटा पर्दा दर्शकाें के लिए मनोरंजन का बड़ा माध्यम रहा है। आज भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है।

    टीवी जगत में कई शो शुरू होते ही बंद हो जाते हैं और कुछ ऐसे होते हैं, जो सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों एपिसोड पार कर जाते हैं।

    इन सबके बीच आज हम आपको एक ऐसे भारतीय शो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देश ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला लाइव एक्शन टीवी शो बना।

    शो

    'कृषि दर्शन' ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

    इस शो का नाम है कृषि दर्शन। दूरदर्शन के इस कालजयी कार्यक्रम ने न सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया।

    साल 2023 में यह दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला लाइव एक्शन शो बना था। इस मामले में इसने छोटे पर्दे पर लंबे समय से अपना कब्जा जमाए हुए कई अमेरिकी कार्यक्रमों को पीछे छोड़ दिया था।

    कृषि दर्शन' साल 1967 में शुरू हुआ था।

    शो ने 56 साल में 16,700 एपिसोड पूरे कर लिए थे।

    जगह

    'कृषि दर्शन' ने 2 कार्यक्रमों को छोड़ा था पीछे

    'कृषि दर्शन' के बाद सबसे लंबे समय तक चलने का रिकॉर्ड केवल 2 अमेरिका कार्यक्रमों के पास था। एक 'गाइडिंग लाइट' और दूसरा 'जनरल हॉस्पिटल'।

    साल 2023 तक जहां 'गाइडिंग लाइट' के 15,762 एपिसोड प्रसारित हुए थे, वहीं 'जनरल हॉस्पिटल' ने उस साल 15,081 एपिसोड पूरे किए थे।

    'कृषि दर्शन' आज भी खूब पसंद किया जाता है। हालांकि, इस कार्यक्रम को अधिकतर ग्रामीण इलाकों में देखा जाता है।

    इसके अब तक 16,780 एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं।

    रिकॉर्ड

    भारत में आज भी पहले पायदान पर विराजमान है शो

    बात करें भारत की तो यह शो आज भी यहां पहले स्थान पर विराजमान है। शो ने देश में सबसे लंबे समय तक चले शो का रिकॉर्ड कायम किया हुआ है।

    शुरुआत में इसको दिल्ली के आसपास के 80 गांवों में ही ब्रॉडकास्ट किया जाता था, लेकिन जल्द ही इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित किया जाने लगा।

    हालांकि, साल 2015 में इस कार्यक्रम को नए चैनल DD किसान पर शिफ्ट कर दिया गया, जहां यह आज भी चल रहा है।

    भारतीय धारावाहिक

    भारत में सबसे लंबे चलने वाले दूसरे धारावाहिक

    भारत में 'कृषि दर्शन; के बाद सबसे लंबा चलने वाला दूसरा शो 'चित्रहार' है, जो 12,000 एपिसोड पूरे कर चुका है।

    'रंगोली' 11,500 एपिसोड पूरे कर चुका है।

    सोप ओपेरा में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने 4,750 एपिसोड प्रसारित किए हैं, जबकि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 4,358 एपिसोड ब्रॉडकास्ट किए जा चुके हैं।

    'कुमकुम भाग्य' के 3,035 एपिसोड टेलीकास्ट किए गए हैं, वहीं क्राइम थ्रिलर शो ' CID' अब तक अपने 1,573 एपिसोड पूरे कर चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दूरदर्शन
    भारत की खबरें
    टीवी शो
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    दूरदर्शन

    आज रात लॉन्च होगा ISRO का चंद्रयान-2, जानिये कब और कहां देखें लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश
    ISRO दे रहा चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग लाइव देखने का मौका, यहां करें रजिस्ट्रेशन आंध्र प्रदेश
    प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण नहीं करने के लिए दूरदर्शन की महिला अधिकारी निलंबित नरेंद्र मोदी
    टीवी पर फिर देख पाएंगे 'रामायण', लॉकडाउन के कारण लिया गया फैसला रामानंद सागर

    भारत की खबरें

    स्वतंत्रता दिवस 2024: भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय कैसे हुआ था धन और सेना का बंटवारा? स्वतंत्रता दिवस
    सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों का बना रिकॉर्ड, संख्या 83,000 के करीब पहुंची सुप्रीम कोर्ट
    मोदी सरकार बनाएगी 74 नई सुरंगें, लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की आएगी लागत भारत सरकार
    आत्महत्या का ख्याल आने पर केवल 15 प्रतिशत छात्रों ने ली है मदद, सर्वे में खुलासा आत्महत्या

    टीवी शो

    'तारक मेहता...' के निर्माता असित मोदी ने पलक सिधवानी को धमकाया, बोलीं- मैं कांप रही थी  असित मोदी
    'बिग बॉस 18' में नजर आएंगी उर्फी जावेद की बहन उरुसा, निर्माताओं से बातचीत जारी  उर्फी जावेद
    निया शर्मा से शिल्पा शिरोडकर तक, 'बिग बॉस 18' में इन सितारों के बीच होगा मुकाबला बिग बॉस
    दिशा वकानी ने ठुकराया 'बिग बॉस 18' का प्रस्ताव, मिल रहे थे 65 करोड़ रुपये दिशा वकानी

    टीवी जगत की खबरें

    दिलीप जोशी और असित मोदी के बीच नहीं हुई हाथापाई? जेठालाल बोले- नहीं छोड़ रहा शो  दिलीप जोशी
    श्रद्धा आर्या ने छोड़ा टीवी शो 'कुंडली भाग्य', साझा किया भावुक कर देने वाला वीडियो श्रद्धा आर्या
    सना खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां, खूबसूरत वीडियो साझा कर दी खुशखबरी  बॉलीवुड समाचार
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से 'CID' तक, टीवी पर सबसे लंबे समय तक चले धारावाहिक  टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025