NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'RRR 2' पर चल रहा है काम, निर्देशक एसएस राजामौली ने की पुष्टि
    मनोरंजन

    'RRR 2' पर चल रहा है काम, निर्देशक एसएस राजामौली ने की पुष्टि

    'RRR 2' पर चल रहा है काम, निर्देशक एसएस राजामौली ने की पुष्टि
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 13, 2022, 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'RRR 2' पर चल रहा है काम, निर्देशक एसएस राजामौली ने की पुष्टि
    फिल्म 'RRR 2' पर शुरू हो चुका है काम, एसएस राजामौली ने किया खुलासा

    ब्लॉकबस्टर फिल्म 'RRR' ने दुनियाभर में शानदार कमाई की थी। राम चरण और जूनियर NTR की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। अब फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने इसके दूसरे भाग की पुष्टि कर दी है। 'RRR 2' पर काम शुरू हो गया है और राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं। राजामौली ने शिकागो में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान इस खबर की पुष्टि की है।

    मेरे पिता फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं- राजामौली

    राजामौली ने अपने बयान में फिल्म 'RRR 2' को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "मेरे पिता (विजयेंद्र प्रसाद) मेरी सभी फिल्मों के लिए कहानीकार हैं। हमने फिल्म 'RRR 2' को लेकर थोड़ी-बहुत चर्चा की है और वह इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं।" बता दें कि राजामौली और विजयेंद्र की जोड़ी हिट रही है। विजयेंद्र ने ही राजामौली की 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी की फिल्मों की कहानियां लिखी हैं।

    स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को दिखाती है फिल्म

    स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को दिखाती है फिल्म

    फिल्म में राम और NTR भाई की भूमिका में दिखे हैं। इसमें 1920 के दशक की कहानी को फिल्माया गया है। फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। इन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम से आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन का कैमियो भी शामिल है। 450 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनी यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज हुई थी।

    ऑस्कर के लिए पहुंची 'RRR'

    'RRR' को भारत की ओर से आधिकारिक रूप से ऑस्कर के लिए ना भेजे जाने पर प्रशंसक मायूस थे। लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को ना चुने जाने के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) पर अपनी भड़ास निकाली थी। फिर निर्माताओं ने फिल्म को स्वतंत्र रूप से ऑस्कर की दावेदारी के लिए भेजा। 14 श्रेणियों के लिए फिल्म की एंट्री भेजी गई। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (राजामौली) के लिए भी फिल्म को नामांकित किया गया।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राजामौली का पूरा नाम कोदुरी श्रीशैला राजामौली है। उन्होंने रेड्डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई पूरी की है। ये अलग बात है कि इंजीनियरिंग में उनका मन नहीं लगा और वह फिल्मों की दुनिया में चले आए।

    साउथ की इन फिल्मों के सीक्वल का भी है इंतजार

    'RRR' के अलावा अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो चुका है। सुकुमार ने इसका निर्देशन किया था। मेकर्स इसे बड़े बजट में बना रहे हैं। इसमें फिर से अल्लू और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म 'KGF 2' को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद इसके मेकर्स गदगद हैं। वे इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त पर काम कर रहे हैं। इसमें फिर साउथ अभिनेता यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    RRR फिल्म
    एसएस राजामौली

    ताज़ा खबरें

    कैसे सभी प्रारूपों में नंबर एक टीम बन सकती है भारतीय टीम? भारतीय क्रिकेट टीम
    BBC की लाइव कवरेज में चलाई गई अश्लील वीडियो की आवाज, प्रैंकस्टर ने ली जिम्मेदारी BBC
    विनेश फोगाट और साक्षि मलिक का बड़ा आरोप, कहा- WFI के अध्यक्ष करते हैं यौन उत्पीड़न विनेश फोगाट
    टॉक्सिक फ्रेंडशिप मानसिक स्वास्थ्य को कर सकती है प्रभावित, ऐसे करें इसे खत्म मानसिक स्वास्थ्य

    आलिया भट्ट

    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' हिट हुई, लेकिन हुआ था 15-20 करोड़ रुपये का नुकसान- करण जौहर करण जौहर
    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब दिखाएंगे बेटी की पहली तस्वीर? लिया यह फैसला रणबीर कपूर
    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    IIFA 2023 का कार्यक्रम हुआ स्थगित, घोषित की गई नई तारीख IIFA

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    प्रभास फिल्म 'स्पिरिट' में बनेंगे निर्दयी पुलिस अफसर! जानिए कब शुरू होगी शूटिंग प्रभास
    साउथ के सुपरस्टार अजित की अगली फिल्म में ऐश्वर्या की एंट्री पोन्नियन सेल्वन
    डीनो मोरिया अपने तेलुगू डेब्यू के लिए तैयार, फिल्म 'एजेंट' से फर्स्ट लुक जारी बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री ममता मोहनदास ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रही हैं, खूद दी जानकारी मलयालम सिनेमा

    RRR फिल्म

    'RRR' ने जीता 'सर्वश्रेष्ठ एक्शन कोरियोग्राफी फिल्म' के लिए सिएटल क्रिटिक्स अवॉर्ड 2023 राम चरण
    जूनियर NTR ने की भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात, वायरल हुईं तस्वीरें जूनियर NTR
    दिग्गज हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरून ने की 'RRR' की तारीफ, दो बार देखी फिल्म जेम्स कैमरून
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', देखिए विजेताओं की लिस्ट अवतार: द वे ऑफ वॉटर

    एसएस राजामौली

    एसएस राजामौली ने ऋतिक पर किए कमेंट पर दी सफाई, सालों बाद मानी गलती ऋतिक रोशन
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉड्‌र्स 2023 में भी चला 'RRR' का जादू, मिले ये दो पुरस्कार लॉस एंजिल्स
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड: 'RRR' के 'नाटू नाटू..' ने फिर जीता पुरस्कार गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    एमएम कीरवानी को मिला LA क्रिटिक्स सर्कल पुरस्कार, संगीतकार ने राजामौली को दिया धन्यवाद गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023