NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कन्नड़ अभिनेता नागभूषण की कार ने दंपति को कुचला, महिला की मौत
    अगली खबर
    कन्नड़ अभिनेता नागभूषण की कार ने दंपति को कुचला, महिला की मौत
    नागभूषण की कार से महिला की मौत

    कन्नड़ अभिनेता नागभूषण की कार ने दंपति को कुचला, महिला की मौत

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 01, 2023
    04:11 pm

    क्या है खबर?

    कन्नड़ अभिनेता नागभूषण एक बड़े विवाद में घिर चुके हैं। खबरों के मुताबिक, अभिनेता को एक कार दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आरोप है कि अभिनेता ने तेज गति से कार चलाते हुए एक दंपत्ति को कुचल दिया। हादसे में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके 58 वर्षीय पति गंभीर रूप से घायल हैं।

    यह घटना शनिवार रात की है। दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी।

    खबर

    पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना बेंगलुरु के वसंतनगर मेन रोड की है। रात 9:45 बजे 58 साल के कृष्णा और उनकी 48 साल की पत्नी प्रेमा फुटपाथ पर जा रहे थे।

    तभी नागभूषण की तेज गति की गाड़ी दंपत्ति से टकराते हुए बिजली के एक खंभे से भिड़ गई।

    दुर्घटना के बाद प्रेमा की मृत्यु हो गई, जबकि कृष्णा का इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    आरोप 

    पुलिस ने जब्त की गाड़ी

    दुर्घटना के वक्त नागभूषण गाड़ी चला रहे थे। तेज गति के से चल रही गाड़ी से उन्होंने संतुलन खो दिया और दंपत्ति को टक्कर मार दी।

    ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अभिनेता को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ी जब्त की है। एल्कोमीटिर टेस्ट में पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में नहीं थे।

    अभिनेता का कहना है कि एक बछड़े को बचाने के लिए उन्होंने कार तेजी से घुमाई थी, जिससे दंपत्ति को टक्कर लग गई।

    बयान 

    बेटे पार्थ ने दर्ज कराया मुकदमा

    दंपत्ति के बेटे पार्थ ने अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

    पार्थ ने मीडिया को बताया कि वह एक कंपनी में काम करते हैं और अपने माता-पिता के साथ रहते हैं।

    उन्होंने कहा, " शनिवार रात मैं रास्ते में था, जब मुझे फोन आया कि मेरे माता-पिता का एक्सीडेंट हो गया है। कार ने उन दोनों को टक्कर मारी है।"

    पार्थ अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला की उनकी मां की रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी।

    परिचय

    अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं नागभूषण

    नागभूषण कन्नड़ फिल्मों में लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे हैं। फिल्मों से पहले वह अपने यूट्यूब चैनल कर्नाटक एंटरटेनमेंट बोर्ड के लिए पसंद किए जाते थे।

    वह कन्नड़ फिल्मों में अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। 2021 की फिल्म 'इक्कट' में उन्होंने पहली बार मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा का प्रतिष्ठित सीमा पुरस्कार मिला था।

    वह 'संकष्ठ कारा गणपति', 'कौशल्या सुपराज राम', 'डेयरडेविल मुस्तफा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'पुष्पा 2': इस दिन पर्दे पर आएगी फिल्म, अल्लू अर्जुन ने कराया सेट का दीदार पुष्पा 2
    मलयालम अभिनेत्री अपर्णा पी नायर का निधन, घर के अंदर मिला शव मलयालम सिनेमा
    फिल्म 'कुशी' की रिलीज पर विजय देवरकोंडा हुए भावुक, प्रशंसकों के लिए कही ये बात विजय देवरकोंडा
    'जेलर' की सफलता से खुश निर्माता कलानिधि मारन, रजनीकांत को उपहार में दी नई गाड़ी रजनीकांत

    बेंगलुरु

    बेंगलुरू में होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक टली, मानसून सत्र के बाद होगी आयोजित  संसद मानसून सत्र
    बेंगलुरू: खुद को डॉक्टर और इंजीनियर बताकर व्यक्ति ने 15 लड़कियों से की शादी, गिरफ्तार अजब-गजब खबरें
    बेंगलुरू: पूर्व कर्मचारी ने टेक कंपनी के CEO और MD की ऑफिस में घुसकर हत्या की कर्नाटक
    विपक्षी पार्टियों की महाबैठक में शामिल होंगी सोनिया गांधी, एक दिन पहले आयोजित करेंगी डिनर- रिपोर्ट सोनिया गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025