NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या शाहरुख की फिल्म 'पठान' इस दिवाली पर नहीं होगी रिलीज?
    अगली खबर
    क्या शाहरुख की फिल्म 'पठान' इस दिवाली पर नहीं होगी रिलीज?
    शाहरुख की 'पठान' दिवाली को नहीं होगी रिलीज

    क्या शाहरुख की फिल्म 'पठान' इस दिवाली पर नहीं होगी रिलीज?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 21, 2022
    11:08 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान काफी समय बाद अपनी फिल्म 'पठान' के साथ वापसी करने वाले हैं। यह बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है।

    फैंस शाहरुख का एक्शन अवतार देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी खबरें आई थीं कि शाहरुख की यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर आएगी।

    अब सुनने में आ रहा है कि 'पठान' इस दिवाली को रिलीज नहीं हो पाएगी।

    फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

    रिपोर्ट

    फिल्म का काम पूरा नहीं होने के कारण बढ़ेगी रिलीज डेट

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख की 'पठान' इस साल दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाएगी।

    एक सूत्र ने बताया कि फिल्म का काम अभी भी बचा हुआ है, जिसके कारण मेकर्स रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    कोरोना महामारी के कारण इस प्रोजेक्ट में पहले ही काफी देरी हो चुकी है।

    कारण

    आर्यन खान ड्रग्स केस का शाहरुख के कामकाज पर पड़ा असर

    कोरोना महामारी के अलावा पिछले साल आर्यन खान ड्रग्स केस के बाद फिल्म की शूटिंग बाधित हुई थी।

    क्रूज ड्रग्स मामले में जब शाहरुख के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी, तो उन्होंने अपने सभी कामकाज को ठप कर दिया था। यही वजह है कि 'पठान' का प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा नहीं हो पाएगा।

    आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख ने फिर से अपना काम शुरू किया है। वह अपने लंबित पड़े प्रोजेक्ट को निपटा रहे हैं।

    भिड़ंत

    'पठान' में शाहरुख से फाइट करते दिखेंगे जॉन

    नवंबर, 2020 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार नजर आएंगे।

    'पठान' में जॉन खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। इसमें शाहरुख और जॉन के बीच जबरदस्त फाइट सीन देखने को मिलेंगे। कहा जा रहा है कि दीपिका भी फिल्म में दमदार एक्शन करती दिखेंगी।

    फिल्म में डिंपल कपाड़िया महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स 'पठान' का निर्माण कर रही है। फिल्म में बॉलीवुड का सबसे बड़ा क्लाइमैक्स सीन दिखाई देगा। दरअसल, इसे दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर शूट किया गया है।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे शाहरुख

    शाहरुख की आखिरी फिल्म 'जीरो' थी, जो 2018 में आई थी। इस फिल्म ने कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ा था।

    वह साउथ निर्देशक एटली की अगली फिल्म को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। संजय लीला भंसाली ने भी शाहरुख के साथ 'इजहार' नाम की एक रोमांटिक फिल्म बनाने की प्लानिंग की है।

    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख छोटी, लेकिन एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    शाहरुख खान
    जॉन अब्राहम
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका ने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने कपड़े किए नीलाम, ट्विटर पर हुईं ट्रोल ट्विटर
    'पठान' में शाहरुख और दीपिका पर फिल्माया जाएगा ये भव्य गाना, जल्द जाएंगे स्पेन स्पेन
    दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड में वापसी, एक्टिंग के साथ फिल्म का निर्माण भी करेंगी हॉलीवुड समाचार
    550 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी दीपिका पादुकोण की दूसरी हॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान

    आर्यन खान ड्रग्स मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट में 26 अक्टूबर को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई बॉम्बे हाई कोर्ट
    आर्यन खान ड्रग्स मामला: शाहरुख और अनन्या पांडे के घर पहुंची NCB की टीम अनन्या पांडे
    आर्यन खान को नहीं मिली राहत, NDPS कोर्ट ने 30 अक्टूबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को ब्रॉडवे म्यूजिकल के रूप में पेश करेंगे आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड समाचार

    जॉन अब्राहम

    1992 के 'जेजे हॉस्पिटल शूटआउट' पर आधारित होगी संजय गुप्ता की आगामी फिल्म- रिपोर्ट मुंबई
    अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम 13 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    भूषण कुमार के साथ फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं जॉन अब्राहम मनोरंजन
    जॉन अब्राहम ने शुरू की 'पठान' की शूटिंग, सामने आई तस्वीर मनोरंजन

    आगामी फिल्में

    सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म 'RC 16' में नजर आएंगी रश्मिका बॉलीवुड समाचार
    सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' अगले साल ईद को होगी रिलीज सलमान खान
    एक्टर से प्रोड्यूसर बनने जा रहे संजय दत्त, शुरू किया खुद का प्रोडक्शन हाउस बॉलीवुड समाचार
    राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'महाभारत' में कर्ण बनेंगे विक्की कौशल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025