Page Loader
प्रियंका चाेपड़ा के भाई की शादी, क्यों नजर नहीं आ रहीं परिणीति चोपड़ा? हुआ ये खुलासा
प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी में नहीं आएंगी परिणीति?

प्रियंका चाेपड़ा के भाई की शादी, क्यों नजर नहीं आ रहीं परिणीति चोपड़ा? हुआ ये खुलासा

Feb 06, 2025
02:59 pm

क्या है खबर?

प्रियंका चोपड़ा अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा के बेहद करीब हैं। दोनों बहनों का प्यार जगजहिर है, लेकिन प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी के किसी भी समारोह में परिणीति नजर नहीं आ रही है। उन्हें न तो हल्दी में देखा गया और ना ही संगीत में। इसके बाद परिणीति का एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे कयास लगाए जाने लगे कि उन्हें शादी की निमंत्रण ही नहीं मिला है। आइए अब सच जान लेते हैं।

पोस्ट

परिणीति के पोस्ट से परेशान फैंस

परिणीति की गैर मौजूदगी प्रशंसकों को खटक रही है। चर्चा है कि परिणीति-प्रियंका के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस खबर को तूल तब मिला, जब परिणीति ने साेशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'हम वास्तव में उधार के समय पर हैं। ऐसे लोगों को चुनें, जो आपको चुनें और बाकी सभी को रहने दीजिए।' इसके बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि क्या भाई सिद्धार्थ की शादी में परिणीति को नहीं बुलाया गया?

वजह

शूटिंग की वजह से शादी के दूसरे कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाईं परिणीति

हिन्दुस्तान टाइम्स को एक सूत्र ने बताया कि यह चोपड़ा परिवार का एक खास और बड़ा समारोह है और परिणीति हर हाल में अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शरीक होंगी। 7 फरवरी को होने वाली इस शादी में परिणीति अपने पति राघव चड्ढा के साथ शादी में मौजूदगी दर्ज कराएंगी। सूत्र ने यह भी बताया कि परिणीति शादी से पहले की रस्मों में इसलिए शामिल नहीं हो पाईं, क्योंकि वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं।

अदअद

शादी में धमाल मचा रहीं प्रियंका

प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की शादी में करीब-करीब पूरा चोपड़ा परिवार पहुंच चुका है, वहीं प्रिंयका भी खूब धमाल मचा रही हैं। उनके ससुरालवाले भी शादी में मौजूद हैं। प्रियंका लगातार सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं। बता दें कि सिद्धार्थ साउथ की अभिनेत्री नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ने पिछले साल सगाई की थी। इसके बाद उनका रोका हुआ था।

रिश्ता

सिद्धार्थ, नीलम से पहले इशिता से करने वाले थे शादी

प्रियंका के इकलौते भाई सिद्धार्थ की नीलम से मुलाकात बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की एक पार्टी में हुई थी। सिद्धार्थ ने बहन प्रियंका से अलग बिजनेस जगत में अपना करियर बनाया है। सिद्धार्थ ने इससे पहले साल 2019 में इशिता कुमार से सगाई की थी, जिसमें प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ शामिल हुई थीं। सिद्धार्थ और इशिता अप्रैल, 2019 में शादी करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से दोनों की राहें अलग हो गई थीं।