NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या छह महीने चलेगा 'बिग बॉस 15' का शो? टीवी से पहले OTT पर होगा प्रसारित
    अगली खबर
    क्या छह महीने चलेगा 'बिग बॉस 15' का शो? टीवी से पहले OTT पर होगा प्रसारित
    क्या छह महीने चलेगा 'बिग बॉस 15' का शो?

    क्या छह महीने चलेगा 'बिग बॉस 15' का शो? टीवी से पहले OTT पर होगा प्रसारित

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 18, 2021
    09:39 am

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस' टेलीविजन का सबसे विवादित और लोकप्रिय टेलीविजन शो माना जाता है। बिग बॉस के चौदहवें सीजन के खत्म होने के बाद से प्रशंसक इसके आगामी सीजन का इंतजार कर रहे है।

    अब शो को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो इस बार 'बिग बॉस 15' का प्रसारण छह महीने तक चल सकता है।

    बताया जा रहा है कि टेलीविजन पर प्रसारित होने से पहले शो को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

    रिपोर्ट

    सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला सीजन होगा

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस का अगला सीजन छह महीने की अवधि तक चलेगा। खबर है कि इसे टीवी से पहले OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है।

    मेकर्स अभी देश के लोकप्रिय चेहरों को शो में शामिल करने की योजना बना रहे हैं। अगर यह खबर सही साबित होती है तो यह अबतक का सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला बिग बॉस का सीजन होगा।

    हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

    जानकारी

    इसलिए लिया गया इस तरह का फैसला

    खबरों की मानें तो 'बिग बॉस 13' और 'बिग बॉस 14' में दर्शकों की मिली प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए इस तरह का फैसला लिया गया है।

    पिछले दो सीजन में शो को लंबे समय तक दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

    बता दें कि पिछले दोनों सीजन में शो को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाया गया था।

    अब देखना है कि इतने लंबे वक्त तक सेलिब्रिटीज खुद को कैसे मैनेज कर पाते हैं।

    सूचना

    ऐसा होगा शो का प्रारूप

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, OTT प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स पहले इसे 12 प्रतियोगियों के साथ सिर्फ वूट पर दिखाएंगे। इसके बाद आगे चलकर आठ प्रतियोगी शो से बाहर हो जाएंगे।

    इसके बाद बाकी बचे चार प्रतियोगियों के साथ नए प्रतियोगियों को ग्रांड प्रीमियर में जोड़ा जाएगा। इसके बाद 'बिग बॉस 15' का प्रसारण टीवी पर कलर्स चैनल पर शुरू किया जाएगा।

    प्रतियोगियों के निष्कासन के बाद वाइल्ड कार्ड से एंट्री होती रहेगी।

    जानकारी

    ये सितारे हो सकते हैं 'बिग बॉस 15' का हिस्सा

    बिग बॉस के आगामी सीजन में रिया चक्रवर्ती के शामिल होने की अटकले भी तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत मामले में रिया की बिगड़ी छवि को सुधारने के लिए वह 'बिग बॉस' का सहारा ले सकती हैं।

    इसके अलावा अनुषा दांडेकर, दिशा वकानी, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, मोहसिन खान और दिशा परमार जैसे कलाकार इस शो में हिस्सा ले सकते हैं।

    इस शो में टीवी अभिनेत्री नेहा मर्दा भी नजर आ सकती हैं।

    सूचना

    टीवी का लोकप्रिय शो है 'बिग बॉस'

    बिग बॉस का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह लोकप्रिय शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' प्रारूप का अनुसरण करता है।

    घर के मालिक को 'बिग बॉस' के नाम से जाना जाता है, जिनकी घर में उपस्थिति उनकी आवाज से है। 'बिग बॉस' की सफलता अब 15वें सीजन में कदम रख चुकी है।

    बता दें कि रुबीना दिलैक शो के पिछले सीजन की विजेता थीं। 'बिग बॉस' का पहला सीजन 2006 में आया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सलमान खान
    बिग बॉस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    बॉलीवुड समाचार

    रिया चक्रवर्ती अपनी आगामी फिल्म में द्रौपदी के किरदार में आ सकती हैं नजर मनोरंजन
    'बिग बॉस' फेम अभिनेत्री अर्शी खान टेलीविजन पर रचाएंगी अपना स्वयंवर मनोरंजन
    समलैंगिक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे सनी सिंह सोशल मीडिया
    अलौकिक देसाई की फिल्म 'सीता' में दिखेंगी करीना? लेखक ने खबरों को बताया अफवाह मुंबई

    मनोरंजन

    अमेजन प्राइम पर रिलीज हो सकती है तापसी पन्नू की फिल्म 'रश्मि रॉकेट' तापसी पन्नू
    एक्टिंग छोड़ने के फैसले पर अनीता हसनंदानी ने दिया जवाब, बोली ये बात मनोरंजन
    थिएटर में इस दिन रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार
    फिल्म 'RRR' के लिए एक दिन के कितने पैसे ले रहीं आलिया भट्ट? आलिया भट्ट

    सलमान खान

    सलमान खान की सबसे छोटी फिल्मों में से एक होगी 'राधे....', मिला U/A सर्टिफिकेट सेंसर बोर्ड
    सलमान फिल्म 'राधे...' की कमाई से करेंगे देश में कोविड रिलीफ के लिए काम बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का नाम हो सकता है 'भाई जान' मुंबई
    सलमान खान ने लिया 25,000 दिहाड़ी मजदूरों का जिम्मा, प्रत्येक खाते में जमा होंगे 1,500 रुपये कोरोना वायरस

    बिग बॉस

    सिंगिंग रियलिटी शो से मिला इन मशहूर गायकों को फिल्मों में गाने का मौका अरिजीत सिंह
    इन लोगों ने जीते मशहूर टीवी रियलिटी शो, लेकिन अब गुमनामी में कहीं खो गए मनोरंजन
    सलमान खान की इस बात पर भड़क पड़ी देवोलीना, ट्वीट में लगाई 'बिग बॉस' को फटकार मनोरंजन
    करणी सेना की 'बिग बॉस 14' पर बैन की मांग, 'लव जिहाद' को बढ़ाने का आरोप टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025