NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनेंगी अभनेत्री काजल पिसल?
    क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनेंगी अभनेत्री काजल पिसल?
    मनोरंजन

    क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनेंगी अभनेत्री काजल पिसल?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    August 12, 2022 | 04:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनेंगी अभनेत्री काजल पिसल?
    इस शो में दयाबेन बन सकती हैं अभनेत्री काजल पिसल

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाकर अभिनेत्री दिशा वकानी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था। लंबे समय से वह शो से नदारद हैं। उनकी कमी आज भी दर्शकों को खलती है। ऐसी चर्चा है कि मेकर्स ने दयाबेन के कैरेक्टर को वापस लाने का फैसला कर लिया है। अब चर्चाओं का बाजार गर्म है कि टीवी अभिनेत्री काजल पिसल 'तारक मेहता' में दयाबेन का रोल करेंगी।

    अगर काजल शो में शामिल होंगी, तो अगले महीने शुरू करेगी शूटिंग- सूत्र

    बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने दयाबेन के किरदार के लिए अभिनेत्री काजल को अप्रोच किया है। सूत्र ने बताया कि उनके नाम पर विचार किया जा रहा है। एक सूत्र ने कहा, "अगर काजल शो के लिए फाइनल हो जाती हैं, तो उन्हें अगले महीने से अस्थायी तौर पर शूटिंग शुरू करनी होगी।" हालांकि, ना प्रोडक्शन हाउस की तरफ से और ना ही अभिनेत्री की तरफ से इस संबंध में कोई पुष्टि की गई है।

    दयाबेन के किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों के नाम की चली थी चर्चा

    हाल में दयाबेन के किरदार के लिए कई अभिनेत्रियों के नाम की चर्चा चली है। कुछ समय पहले बताया गया था कि अभिनेत्री ऐश्वर्या सखुजा शो में दयाबेन की जगह ले सकती हैं। उन्होंने अपने किरदार के लिए लुक टेस्ट भी दिया था। राखी विजान का नाम भी उस समय सुर्खियों में आया था, जब उनके दयाबेन बनने की खबरें फैली थीं। अब दर्शकों को उम्मीद है कि जल्द इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अभिनेत्री दिशा ने 2017 में अपनी प्रेग्नेंसी के कारण शो से ब्रेक लिया था और तभी से वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं। हाल में वह दूसरी बार मां बनी हैं, इसलिए उनकी वापसी की गुंजाइश खत्म हो जाती है।

    कौन हैं काजल पिसल?

    काजल पिसल टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। उन्हें आखिरी बार शो 'सिर्फ तुम' में अभिनय करते हुए देखा गया था। 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे लोकप्रिय सीरियल में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। 'नागिन 5' और 'साथ निभाना साथिया' जैसे शोज का वह हिस्सा रह चुकी हैं। वाकई एक नए चेहरे को लोकप्रिय दयाबेन की भूमिका में देखना दिलचस्प अनुभव होगा।

    2008 से प्रसारित हो रहा है यह शो

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाला एक लोकप्रिय शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था। 2008 से अभी तक करीब 14 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। दिलचस्प है कि इस शो के हर एक किरदार ने लोगों को प्रभावित किया है। यह शो एक फैमिली कॉमेडी पर आधारित है। IMDb की वेबसाइट पर शो को दस में से 8.1 रेटिंग दी गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    टीवी जगत की खबरें
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    दिशा वकानी

    टीवी जगत की खबरें

    कई कलाकारों के 'तारक मेहता...' छोड़ने पर क्या बोले प्रोड्यूसर असित मोदी? टीवी शो
    पहले बच्चे के माता-पिता बने धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा, बेटे का हुआ जन्म धीरज धूपर
    जल्द तेजस्वी प्रकाश से शादी करेंगे करण कुंद्रा, अभिनेता ने की पुष्टि सेलिब्रिटी गॉसिप
    सलमान के शो 'बिग बॉस 16' में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता सलमान खान

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनकर एंट्री करेंगी ऐश्वर्या सखुजा? टीवी शो
    क्या अब 'टप्पू' छोड़ने वाले हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो? टीवी शो
    दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है? टीवी शो
    'तारक मेहता' पुरानी कलाकार नेहा मेहता का आरोप, दो साल बाद भी नहीं मिले पैसे टीवी शो

    दिशा वकानी

    दिशा वकानी से सौम्या टंडन तक, इन टीवी सितारों ने परिवार के चलते छोड़ी एक्टिंग सेलिब्रिटी गॉसिप
    'तारक मेहता...' फेम दिशा वकानी उर्फ दयाबेन फिर बनीं मां, दिया बेटे को जन्म सेलिब्रिटी गॉसिप
    'तारक मेहता' में दयाबेन बनने से अलग इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं दिशा वकानी सेलिब्रिटी गॉसिप
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा: राज अनादकट से पहले ये कलाकार छोड़ चुके हैं शो टीवी जगत की खबरें
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023