LOADING...
सीरीज 'हूज योर गायनेक' का लौट रहा दूसरा सीजन, जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर

सीरीज 'हूज योर गायनेक' का लौट रहा दूसरा सीजन, जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर

May 18, 2026
03:03 pm

क्या है खबर?

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद 'डॉ. विदुषी कोठारी' के किरदार में लौट रही हैं। उनकी सीरीज 'हूज योर गायनेक' का दूसरा सीजन लौट रहा है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। नया सीजन और भी ज्यादा हंसी, भावनात्मक पल और जिंदगी के संघर्षों से भरपूर होने का वादा करता है। द वायरल फीवर (TVF) और गिरलियापा द्वारा निर्मित, इस शो का निर्देशन हिमाली शाह ने किया है। करिश्मा सिंह और आरोन अर्जुन कौल भी अपने किरदारों में वापसी करेंगे।

ट्रेलर

जानिए कैसा है 'हूज योर गायनेक' का ट्रेलर

दूसरे सीजन की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पिछली बार खत्म हुई थी। डॉ. विदुषी अपने उसी सपने की ओर कदम बढ़ाती दिखती हैं, जिसका सपना उन्होंने शुरुआत से देख रखा था। वह अपना खुद का क्लिनक खोलकर अपनी जिंदगी के नए सफर में कदम रखती हैं। यह बात अलग है कि कुछ नए संघर्ष उनका इंतजार कर रहे हैं। कुल मिलाकर नया सीजन दमदार वापसी करेगा। इसका प्रीमियर अमेजन MX प्लेयर पर 22 मई से स्ट्रीम होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement