Loading...
चेन्नई के इन्फ्लुएंसर हरीश कौन थे, जिन्होंने 27 साल की उम्र में की आत्महत्या?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हरीश ने किया सुसाइड

चेन्नई के इन्फ्लुएंसर हरीश कौन थे, जिन्होंने 27 साल की उम्र में की आत्महत्या?

Oct 21, 2026
12:22 pm

क्या है खबर?

चेन्नई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वी हरीश ने महज 27 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर 'फाइनेंस विद हरीश' नाम से लोकप्रिय एक फाइनेंस इन्फ्लुएंसर थे जिन्हें 13 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे। इस खबर से हर कोई दंग है। हरीश के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को वेंचर स्टूडियो जेमुरिया इंक के CEO जेसन सैमुअल ने साइबरबुलिंग का शिकार बनाया था, जिसके कारण हरीश ने यह घातक कदम उठाया।

परिचय

जानिए कौन थे इन्फ्लुएंसर हरीश

मूल रूप से पुडुचेरी के रहने वाले हरीश वर्तमान में चेन्नई के बाहरी इलाके मुट्टुकाडू में किराए पर रह रहे थे।

खबरों के अनुसार, वह सोशल मीडिया की दुनिया में पिछले 5 साल से सक्रिय थे। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपने चैनल 'फाइनेंस विद हरीश' के माध्यम से निवेश टिप्स और मनी मैनेजमेंट से जुड़े वीडियो साझा करते थे।

20 अक्टूबर को उनका शव उनके किराए के विला में फंदे से लटका मिला, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

सफाई

हरीश के पिता ने पुलिस जांच की मांग की

हरीश के पिता का आरोप है कि जेसन ने हाल ही में उनके बेटे को टारगेट किया और उसके बारे में गलत बातें फैलाईं, जिसके बाद मेटा ने अकाउंट बंद कर दिया और हरीश मानसिक रूप से प्रभावित हुआ। उन्होंने मामले में पुलिस जांच की मांग की है।

उधर, जेसन ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में हरीश की मौत पर गहरा दुख जताया और साइबरबुलिंग के आरोप से इनकार किया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए जेसन का पोस्ट

ADVERTISEMENT

सहायता

आत्महत्या के विचार पर यहां से लें सहायता

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं और आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENT