दर्शन कुमार कौन थे? टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के भाई का 70 साल में निधन
क्या है खबर?
टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल, 2026 को निधन हो गया। उन्होंने 70 साल की उम्र में दिल्ली में अपनी आखिरी सांस ली जिससे मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। यूं ताे गुलशन के छोटे भाई सार्वजनिक जीवन से काफी हद तक दूर रहे, लेकिन मनोरंजन जगत में उन्हें एक दयालु और उदार व्यक्ति के रूप में व्यापक पहचान मिली थी। सोशल मीडिया पर लोग दर्शन उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
भावुक संदेश
मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा किया भावुक संदेश
गायक मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, 'अभी-अभी दिल दहला देने वाली खबर सुनी कि टी-सीरीज के मालिक दर्शन कुमार जी हमें अपनी खूबसूरत यादें छोड़कर चले गए हैं। वह सचमुच एक महान व्यक्ति थे और हमेशा मददगार रहे। उन्होंने कई गायकों को लॉन्च किया और उनका समर्थन किया। अनगिनत प्रतिभाओं को मौका दिया। माता रानी उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।'
परिचय
जानिए कौन थे दर्शन कुमार
1983 में टी-सीरीज की स्थापना के बाद से, कंपनी का संचालन गुलशन के छोटे भाई कृष्ण कुमार और बेटे भूषण कुमार द्वारा किया जा रहा है। हालांकि, दर्शन भारत के सबसे बड़े संगीत लेबल और कंपनी टी-सीरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रह चुके थे। वह कंपनी का अहम हिस्सा थे और पर्दे के पीछे रहते हुए कलाकारों का, खासतौर पर पंजाबी और क्षेत्रीय संगीत के क्षेत्र में समर्थन किया करते थे। फिलहाल, दर्शन के निधन का कारण अज्ञात है।