LOADING...
'युजवेंद्र चहल ने मुझे 'क्यूट' कहा...', वीडियो में दावा करने वालीं तानिया चटर्जी कौन हैं?
जानिए कौन हैं तानिया चटर्जी

'युजवेंद्र चहल ने मुझे 'क्यूट' कहा...', वीडियो में दावा करने वालीं तानिया चटर्जी कौन हैं?

Apr 13, 2026
12:53 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिर चर्चा में आ गए हैं। अभिनेत्री तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि क्रिकेटर ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज करते हुए "क्यूट" कहा है। तानिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने मोबाइल की स्क्रीन दिखाती नजर आईं। इस वीडियो ने तुरंत सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर तानिया चटर्जी कौन हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

परिचय

कौन हैं तानिया चटर्जी?

पश्चिम बंगाल की रहने वालीं तानिया ने 'उल्लू' ऐप के शोज से लोकप्रियता हासिल की है। उन्हें 'गंदी बात', 'फ्लैटमेट', 'कसक', 'वॉचमैन', 'लव बाइट्स' और 'उठा पाटक' जैसी कई फिल्मों और सीरीज में देखा जा चुका है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, जहां वह अपनी बोल्ड तस्वीरों से लोगों का ध्यान खींचती हैं। फिलहाल तो तानिया ने अपने इंस्टग्राम चैटबॉक्स को दिखाकर चर्चाएं बटोर ली हैं, जिसमें उन्होंने चहल द्वारा मैसेज भेजे जाने की बात कही है।

Advertisement

प्रतिक्रिया

तानिया चटर्जी की वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो में, अभिनेत्री कहती हैं कि क्यूट कहना बहुत आम बात है। बहुत लोग उन्हें क्यूट कहते हैं। तानिया यह भी कहती हैं कि वह चहल को रिप्लाई नहीं दे सकीं, क्योंकि उन्हें बहुत देर से मैसेज को देखा था। उधर वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने चहल को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'पहले धनश्री, फिर महवश और अब तानिया...।' एक अन्य ने लिखा, 'युजवेंद्र को ऐसी हरकत शाेभा नहीं देती।'

Advertisement