NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?
    मनोरंजन

    भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?

    भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 28, 2022, 05:36 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?
    भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वालीं श्रिया लेंका के बारे में जानिए

    के-पॉप यानी कोरियाई पॉप के संगीत को दुनियाभर में काफी तवज्जो मिली है। अब ओडिशा की रहने वाली 18 वर्षीया श्रिया लेंका इसका हिस्सा बन गई हैं। श्रिया भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने का तमगा हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने के-पॉप के नए ग्रुप ब्लैकस्वॉन (BLACKSWAN) में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसमें उनके साथ ब्राजीलियन लड़की गैब्रिएला डाल्सिन ने भी जगह बनाई है। आइए जानते हैं कि भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया कौन हैं।

    2003 में ओडिशा के राउरकेला जिले में हुआ श्रिया का जन्म

    श्रिया का जन्म 2003 में ओडिशा के राउरकेला जिले में हुआ था। बचपन से ही उन्हें संगीत और कला में गहरी रुचि थी। श्रिया के पिता अविनाश लेंका झारसुगुड़ा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सुनकर उन्हें बहुत खुशी हुई कि उनकी बेटी के-पॉप स्टार बनने वाली पहली भारतीय होंगी। काफी छोटे शहर से आने के बावजूद उन्होंने यह सफलता हासिल की है।

    12 साल की उम्र में श्रिया ने सीखा हिप-हॉप और कंटेंपरेरी डांस

    श्रिया ने कई प्रकार के डांस स्टाइल का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में ओडिशी क्लासिकल डांस के साथ-साथ फ्रीस्टाइल, हिप-हॉप और कंटेंपरेरी डांस सीखा। उन्होंने के-पॉप 'Growl MV' को देखने के बाद अपने मन में के-पॉप स्टार बनने का सपना पाला। 2020 में कोरोना महामारी के दौरान वह घर की छत पर प्रैक्टिस करती थीं और यूट्यूब के जरिए ऑडिशन देने की बारीकियों को सीखा।

    4,000 आवेदकों में से चुनी गईं श्रिया

    पिछले साल दिसंबर में श्रिया को कोरियाई पॉप बैंड ब्लैकस्वॉन का सदस्य बनने के लिए सियोल में ट्रेनिंग के आखिरी फेज के लिए चुना गया था। इस ग्रुप के सबसे पुराने सदस्य Hyeme ने नवंबर, 2020 में ग्रुप को अलविदा कह दिया था। इसके बाद ग्रुप के प्रमोटर DR म्यूजिक ने पिछले साल मई में ऑडिशन की घोषणा की थी। इसके बाद 4,000 आवेदकों में से श्रिया और गैब्रिएला का चुनाव किया गया।

    इंटरनेट की मदद से सीखी कोरियाई भाषा

    श्रिया ने कोरोना महामारी के दौरान इंटरनेट की मदद से कोरियाई भाषा पर अपनी पकड़ बनाई। उन्होंने कोरियाई भाषा और संस्कृति पर अपनी समझ को मजबूत करने के लिए बहुत सारे कोरियाई नाटक देखे। सोशल मीडिया पर श्रिया को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    ट्रेनिंग के लिए कुछ महीनों तक सियाल में रहेंगी श्रिया और गैब्रिएला

    DR म्यूजिक को ब्लैकस्वॉन के लिए सिर्फ सदस्य को चुना जाना था। हालांकि, के-पॉप ग्रुप के पांचवें और छठे सदस्य के रूप में श्रिया और गैब्रिएला को चुना गया। ये दोनों प्रैक्टिस के लिए अगले कुछ महीनों तक सियाल में ही रहेंगी। इन दोनों को जरूरी ट्रेनिंग मुहैया कराई जाएगी। पिछले पांच महीने में भी दोनों को अच्छी-खासी ट्रेनिंग दी गई है। इस दरमियान उन्हें वोकल, रैप, डांस, लैंग्वेज व म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स जैसी पर्सनल ट्रेनिंग दी गई।

    के-पॉप ग्रुप ब्लैकस्वॉन के बारे में जानिए

    के-पॉप ग्रुप ब्लैकस्वॉन के बारे में जानिए
    के-पॉप ग्रुप ब्लैकस्वॉन (तस्वीर: ट्विटर)

    ब्लैकस्वॉन की शुरुआत 2011 में हुई थी। फिलहाल इस के-पॉप गर्ल बैंड में चार सदस्य हैं। Go Young Heun इस ग्रुप की लीडर हैं। सिंगर, रैपर और मॉडल Fatou Samba भी इस ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। Kim Da Hye और Leia भी इस ग्रुप की मेंबर हैं। ब्लैकस्वॉन ने 2020 में फुल एल्बम 'Goodbye Rania' से डेब्यू किया था। इसके बाद पिछले साल इसका पहला सिंगल एल्बम 'क्लोज टू मी' आया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    रणदीप हुड्डा की आगामी फिल्म 'लाल रंग 2' का पोस्टर जारी, जल्द शुरू होगी शूटिंग रणदीप हुड्डा
    विकिपीडिया ने 10 साल बाद बदला अपना लुक, जोड़े गए कई नए फीचर्स विकिपीडिया
    अर्शदीप सिंह द्वारा लगातार नो-बॉल फेंकने पर ब्रेट ली ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात अर्शदीप सिंह
    मार्च में बांग्लादेश का दौरा करेगी आयरलैंड क्रिकेट टीम, खेलेगी तीनों फॉर्मेट के मुकाबले आयरलैंड क्रिकेट टीम

    ओडिशा

    ओडिशा: कटक में मकर संक्रांति के मेले के दौरान भगदड़, दो की मौत और कई घायल मकर संक्रांति
    ओडिया फिल्म 'दमन' का हिंदी ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार
    हॉकी विश्व कप: नीलम संजीप ने कैसे तय किया अंधेरे गांव से भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप
    ओडिशा के कलाकार ने बनाई मात्र 5 मिलीमीटर की दुनिया की 'सबसे छोटी हॉकी स्टिक' हॉकी विश्व कप

    बॉलीवुड समाचार

    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन
    कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, सामने आया नया मोशन पोस्टर कपिल शर्मा
    महेश भट्ट की नहीं हुई हार्ट सर्जरी, खुद किया खुलासा महेश भट्ट
    अनिल और आदित्य की फिल्म 'द नाइट मैनेजर' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें अनिल कपूर

    संगीत इंडस्ट्री

    बी प्राक के 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, राजकुमार राव और नोरा फतेही नजर आएंगे राजकुमार राव
    जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर के इन सदाबहार रोमांटिक गानों की नहीं है कोई तुलना जावेद अख्तर
    नेपाल विमान हादसे में  मशहूर गायिका नीरा छन्त्याल का निधन नेपाल
    जन्मदिन विशेष: पीयूष मिश्रा की इन कविताओं और गानों का आज भी दीवाना है जमाना पीयूष मिश्रा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023