Loading...
'लॉकअप 2': श्रेया कालरा कौन हैं, जिन्होंने टीवी के धुरंधरों को पछाड़कर जीत लिया शो?
श्रेया कालरा ने जीता 'लॉकअप 2' का खिताब

'लॉकअप 2': श्रेया कालरा कौन हैं, जिन्होंने टीवी के धुरंधरों को पछाड़कर जीत लिया शो?

Aug 06, 2026
10:31 am

क्या है खबर?

एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' को अपना विजेता मिल चुका है। शो का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त को हुआ, जिसमें राम कपूर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी और योगेश रावत को पछाड़कर श्रेया कालरा ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। 'लॉकअप- चैंपियन' की ट्रॉफी के अलावा, श्रेया को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली है। उनकी जीत इसलिए भी खास हो गई है, क्योंकि उन्होंने मशहूर टीवी हस्तियों को हराकर ये खिताब अपने नाम किया।

परिचय

कौन हैं 'लॉकअप 2' की विजेता श्रेया?

14 जनवरी, 1997 को इंदौर में जन्मीं श्रेया ने स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद कंटेंट बनाना शुरू कर दिया था।

उन्होंने शहर के एक कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की और फिर प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च से MBA पूरा किया।

साल 2018 में उन्होंने टिक-टॉक पर डांस वीडियो, लिप-सिंक क्लिप और फैशन से जुड़े वीडियो बनाने शुरू कर दिए थे।

जब भारत में टिक-टॉक बैन हुआ तो उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब को अपना अड्‌डा बनाया।

सफलता

पॉडकास्टिंग से कंटेंट की दुनिया तक मशहूर हैं श्रेया

लाइफस्टाइल, फैशन और मनोरंजन से संबंधित कंटेंट ने श्रेया को सोशल मीडिया पर खूब शोहरत दिलाई। उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इसके अलावा, वह अपने शो 'डोंट स्पिल टू मचे' के साथ पॉडकास्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं।

रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए गए 'लॉकअप 2' में श्रेया ने इन्फ्लुएंसर के तौर पर हिस्सा लिया, लेकिन उनकी जीत ने उन्हें मनोरंजन जगत के सबसे चर्चित सितारों में से एक बना दिया है।

ADVERTISEMENT