LOADING...
रोहन मेहरा कौन हैं? पूजा हेगड़े के साथ कथित रिश्ते को लेकर बटोर रहे चर्चा
रोहन मेहरा के साथ जुड़ रहा पूजा हेगड़े का नाम

रोहन मेहरा कौन हैं? पूजा हेगड़े के साथ कथित रिश्ते को लेकर बटोर रहे चर्चा

Apr 29, 2026
03:24 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपनी निजी जिंदगी को लेकर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। खबरों के मुताबिक, उनका नाम रोहन मेहरा के साथ जुड़ रहा है। ऐसी चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इन चर्चाओं पर दोनों में से किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन फैंस रोहन के बारे में जानने को बेताब हैं। अगर आप अभी तक रोहन और उनके काम से वाकिफ नहीं हैं, तो हम आपको बता देते हैं।

परिचय

रोहन मेहरा कौन हैं?

रोहन, दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा और उनकी तीसरी पत्नी किरण मेहरा के बेटे हैं। 1990 में अपने पिता के निधन के बाद, रोहन केन्या के मोम्बासा चले गए और उनके नाना-नानी ने उनकी देखभाल की। बाद में वह ब्रिटेन चले गए और फिर अभिनय में करियर बनाने के लिए मुंबई लौट आए थे। उन्होंने 2018 में आई सैफ अली खान की फिल्म 'बाजार' से डेब्यू किया था। वह 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' और 'काला' जैसी सीरीज का हिस्सा रहे हैं।

अफवाह

इस कारण रिश्ते की अफवाहों ने लिया जन्म

टाइम्स नाउ के मुताबिक, पूजा और रोहन लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं, जिससे फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। यही नहीं, कुछ मौकों पर भी दोनों का साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते की अफवाहें जोरों पर हैं। काम की बात करें, तो पूजा को आने वाले दिनों में वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' में देखा जाएगा।

Advertisement