Loading...
कौन हैं बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी, जिन्होंने शादी के 5 महीने में लिया तलाक?
बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी कौन हैं?

कौन हैं बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी, जिन्होंने शादी के 5 महीने में लिया तलाक?

Sep 01, 2026
01:02 pm

क्या है खबर?

मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी पत्नी ईशा रिखी से अलग होने की जानकारी साझा की है। शादी के महज 5 महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में अनबन की खबर सामने आई। इसके बाद फैंस के बीच ईशा को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं ईशा कौन हैं और क्या करती हैं।

पहचान

क्या करती हैं ईशा?

ईशा एक अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने ज्यादातर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। चंडीगढ़ में जन्मी ईशा ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने से पहले पंजाबी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने 2013 में सिप्पी गिल के साथ पंजाबी फिल्म 'जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे' से डेब्यू किया। उनकी मशहूर पंजाबी फिल्मों में से एक 'अरदास' थी, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल और एमी विर्क ने काम किया था।

शादी

कब हुई थी ईशा की बादशाह से शादी?

फिर ईशा ने 2018 में फिल्म 'नवाबजादे' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। भले ही वह ज्यादातर पंजाबी सिनेमा से जुड़ी रही हों, लेकिन बादशाह के साथ उनके जुड़ाव की वजह से हिंदी दर्शकों के बीच उन्हें काफी पहचान मिली।

ईशा और बादशाह ने 2026 में शादी की थी। हालांकि, इस जोड़े ने अपनी शादी को हमेशा निजी ही रखा। वहीं उनके अलग होने की असल वजह का पता नहीं चला है।

ADVERTISEMENT